लाइव न्यूज़ :

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया पर डाला अपने इस्तीफे का लेटर, जानें सोनिया गांधी को क्या-क्या लिखा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 11, 2020 10:28 IST

ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे का पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो गया है. मध्य प्रदेश सियासी संकट में सिंधिया अहम किरदार बनकर उभरे हैं. उन्होंने लेटर में लिखा है कि अब नए रास्ते पर चलने का वक्त आ गया है.

Open in App
ठळक मुद्देमीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजे जा सकते हैं और उन्हें मोदी सरकार में मंत्री पद दिया जा सकता है.ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता माधवराव सिंधिया ने अपनी राजनीति की शुरुआत जनसंघ से 1971 में की थी.

मध्य प्रदेश में होली के दिन राजनीतिक भूचाल आया हुआ है। राज्य कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में एक ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। ज्योदिरादित्य सिंधिया ने अपने इस्तीफे का लेटर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर किया है। इसमें इस्तीफे की तारीख 9 मार्च दिख रहा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के ऑफिस की तरफ से कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के निवास पर भी इस्तीफे का लेटर भेजा चुका है। वहीं सिंधिया के इस्तीफे के खबर के बीच कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निकाल दिया है। इस बात की जानकारी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दी। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया का पूरा लेटर यहां पढ़ें

"पिछले 18 साल से कांग्रेस का प्राथमिक सदस्य रहने के बाद अब आगे बढ़ने का समय है। मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना त्यागपत्र दे रहा हूं। और जैसा कि आपको अच्छी तरह पता है कि पिछले एक साल से यह मार्ग प्रशस्त किया गया है।' आज भी मैं अपने राज्य और देश के लोगों की रक्षा करने के अपने लक्ष्य और उद्देश्य पर अडिग हूं। मुझे लग रहा है कि ऐसा करने में इस पार्टी के साथ सक्षम नहीं हूं। मुझे और मेरे कार्यकर्ता नई शुरुआत की ओर देख रहे हैं।

पत्र के अंत में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिखा है, मैं पार्टी के सभी साथियों का शुक्रिया करना अदा करना चाहता हूं जिन्होंने मुझे राष्ट्र की सेवा करने का अवसर दिया।"

 

pic.twitter.com/DWSKdYO0jG— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) March 10, 2020

चार बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी पिता की तरह ही कम उम्र में राजनीति में आ गए थे। पिता के अचानक निधन के बाद 2002 में गुना सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा उप चुनाव लड़ा था। इसके बाद 2004, 2009 और 2014 में लगातार वह इस सीट से सांसद बने। मनमोहन सिंह सरकार में ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्रीय राज्यमंत्री रह चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में उनके पुराने सहयोगी ने ही मात दी है।

टॅग्स :ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेशराज्य सभानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी