लाइव न्यूज़ :

झारखंड नतीजे: लड़की ने पूछा- खुश तो बहुत होंगे आप? राजदीप सरदेसाई ने दिया यह जवाब

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 24, 2019 11:22 IST

राजदीप सरदेसाई ने हाल के वर्षों में राज्यों में बीजेपी द्वारा सत्ता गंवाने के आंकड़ों को बताने वाले भारत के नक्शे को ट्वीट किया था। नक्शे के द्वारा बताया गया कि दिसंबर 2017 में भारत के जिन राज्यों में बीजेपी सत्ता में थी दिसंबर 2019 आते-आते उसके हाथ से कई राज्यों की कमान छूट गई। 

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड चुनाव नतीजों को लेकर राजदीप सरदेसाई के ट्वीट पर सीमा जगदीश नाम की लड़की ने लिखा, ''खुश को बहुत होंगे आप?'' ढेर सारी प्रतिक्रियाओं के बीच राजदीप ने लड़की के कमेंट का जवाब दिया।

झारखंड चुनाव नतीजों को लेकर पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तंज कसा। इस पर एक लड़की ने चुटकी लेते हुए राजदीप से पूछ लिया कि खुश तो बहुत होंगे। ढेर सारी प्रतिक्रियाओं के बीच राजदीप ने लड़की के कमेंट का जवाब दिया। 

दरअसल, सरदेसाई ने हाल के वर्षों में राज्यों में बीजेपी द्वारा सत्ता गंवाने के आंकड़ों को बताने वाले भारत के नक्शे को ट्वीट किया था। नक्शे के द्वारा बताया गया कि दिसंबर 2017 में भारत के जिन राज्यों में बीजेपी सत्ता में थी दिसंबर 2019 आते-आते उसके हाथ से कई राज्यों की कमान छूट गई। 

सरदेसाई ने ट्वीट में लिखा, ''यह नक्शा बताता है कि केंद्र के लिए एक नियम और राज्य के लिए दूसरा। राज्य के चुनावों में बीजेपी के पदचिन्ह सिकुड़ रहे हैं जबकि पार्टी के केंद्र में 300 से ज्यादा सांसद हैं। मोदी है तो मुमकिन है आम चुनाव में काम कर सकता है लेकिन बीजेपी शासित राज्यों में नहीं!''

राजदीप के ट्वीट पर सीमा जगदीश नाम की लड़की ने लिखा, ''खुश को बहुत होंगे आप?'' 

इस पर राजदीप ने जवाब में लिखा, ''नहीं मैडम। कोई खुशी या गम नहीं। ऐसी भावनाएं नेताओं के लिए हैं। मेरे लिए हर चुनाव एक सीख है.. कल एक दूसरा न्यूज डे होगा, मेरा जीवन नहीं बदलेगा, हेमंत सोरेन का जीवन जरूर बदल जाएगा।''

लड़की के कमेंट पर एक यूजर ने लिखा, ''ये तो दीवार का डायलॉग है।''

जयंत कुमार शर्मा नाम के यूजर ने लिखा, ''वह गैर-भाजपाई पार्टियों की इन छोटी जीतों पर खुश नहीं हैं। वह केवल तभी खुश होंगे जब वह गैर-भाजापाई सरकार केंद्र और राज्य में देखेंगे।''

इसी के साथ और मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं-

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019वायरल कंटेंटझारखंडहेमंत सोरेनभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल