लाइव न्यूज़ :

PM मोदी के सूर्य नमस्कार वाले बयान पर जयवीर शेरगिल का ट्वीट, प्रधानमंत्री का 'पकौड़ानामिक्स' बताया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 6, 2020 15:40 IST

पीएम मोदी के भाषण के तुरंत बाद ट्विटर पर सूर्य नमस्कार ट्रेंड करने लगा.

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी के भाषण के दौरान संसद में विपक्षी दलों ने कई बार हंगामा किया.कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी भाषण के दौरान टोकाटोकी करते दिखे.

संसद में गुरुवार (6 फरवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद ज्ञापन के दौरान इशारों-इशारों में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसा। दरअसल दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार करते हुए राहुल गांधी ने रोजगार को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था,  ये जो नरेंद्र मोदी भाषण दे रहा है, 6 महीने बाद ये घर से बाहर नहीं निकल पाएगा। हिंदुस्तान के युवा इसको ऐसा डंडा मारेंगे, इसको समझा देंगे कि हिंदुस्तान के युवा को रोजगार दिए बिना ये देश आगे नहीं बढ़ सकता।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए संसद में पीएम मोदी ने कहा, 6 महीने बाद जो मुझे डंडे पड़ेंगे उसके लिए मैं सू्र्यनमस्कार कर अभी से पीठ मजबूत करूंगा। मैं आभारी हूं मुझे पहले से बता दिया गया और अब व्यायाम करने का समय मिलेगा। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा के भाषण के बाद कांग्रेस पार्टी ने रोजगार के मुद्दे पर उनकी आलोचना की है। कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री का पकौड़ानामिक्स समझाया है।

प्रधानमंत्री ने रोजगार पर कुछ नहीं बोला:  राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वक्तव्य के बाद आरोप लगाया कि मोदी ने देश के सामने खड़ी सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी के बारे में कोई बात नहीं की और सिर्फ ध्यान भटकाने की कोशिश की।

उन्होंने कहा, ‘‘ आज देश के सामने सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार का है, अर्थव्यवस्था का है। हर युवा चाहता है कि पढ़ाई के बाद यह देश उसे रोजगार दे पाए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमने प्रधनमंत्री से कई बार कहा कि आप देश के युवाओं को रोजगार के बारे में बताइए। प्रधानमंत्री जवाब नहीं दे पाए। वह रोजगार के बारे में एक शब्द नहीं बोल सकते। वित्त मंत्री ने भी अपने भाषण में रोजगार के बारे में कुछ नहीं बोला।’’

कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘वह भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। कभी जवाहरलाल नेहरू की बात करेंगे, कभी पाकिस्तान की बात करेंगे और कभी बांग्लादेश की बात करेंगे। बस रोजगार की बात नहीं करते।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन नए रोजगार की बात छोड़िए, पिछले साल एक करोड़ युवाओं की नौकरी चली गई।

एजेंसी इनपुट के साथ

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसंसद बजट सत्रराहुल गांधीमहात्मा गाँधीदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल