'क्या राहुल गांधी हैंडसम हैं', संबित पात्रा ने लाइव TV पर कांग्रेस नेताओं से पूछा सवाल तो कुछ ऐसा मिला जवाब, देखें Video

By पल्लवी कुमारी | Published: July 17, 2020 02:38 PM2020-07-17T14:38:41+5:302020-07-17T14:38:41+5:30

संबित पात्रा समाचार चैनलों पर सामने आने वाले भारतीय जनता पार्टी (BJP) का एक प्रमुख चेहरा हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। खासकर संबित पात्रा ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं।

Is Rahul Gandhi handsome, Sambit Patra ask Congress Leader on live TV video viral | 'क्या राहुल गांधी हैंडसम हैं', संबित पात्रा ने लाइव TV पर कांग्रेस नेताओं से पूछा सवाल तो कुछ ऐसा मिला जवाब, देखें Video

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (File Photo)

Highlightsसीएम अशोक गहलोत ने बुधवार (15 जुलाई) को सचिन पायलट पर हमला बोलते हुए कहा था, अच्छी अंग्रेजी बोलना, बाइट देना और हैंडसम होना ही सबकुछ नहीं है।सचिन पायलट को कांग्रेस ने उप मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया है।

नई दिल्ली: राजस्थान सियासी ड्रामे के बीच हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को लेकर कहा था,'' अच्छी अंग्रेजी बोलना, बाइट देना और हैंडसम होना ही सबकुछ नहीं है।'' भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी कुछ ही सवाल लाइव टीवी पर कांग्रेस नेताओं से पूछा। जिसका वीडियो खुद संबित पात्रा ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। लाइव टीवी डिबेट में संबित पात्रा कांग्रेस के नेताओं से पूछते हैं, कि बताइए क्या आपको लगता है कि राहुल गांधी हैंडसम हैं? 

वीडियो की शरुआत में कांग्रेस नेता कुमार केतकर से संबित पात्रा पूछते हैं...''जरा आप बताइए कि क्या राहुल गांधी हैंडसम हैं? कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुमार केतकर जवाब देते हैं..., 'उनके (राहुल गांधी) विचार ज्यादा हैंडसम हैं।' इसपर संबित पात्रा कहते हैं कि अच्छा राहुल गांधी हैंडसम नहीं हैं बल्कि उनके विचार हैंडसम हैं। 

वहीं कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिंह से जब संबित पात्रा यह सवाल पूछते हैं तो वह काफी देर तर खामोश रहते हैं। फिर अखिलेश प्रताप सिंह कहते हैं आप (संबित पात्रा) बोलते रहिए राहुल गांधी को लेकर आपके विचार कैसें हैं...ये सब जानते हैं। दोनों के बीच इस बात को लेकर काफी तीखी बहस भी होती है। 

वीडियो को शेयर करते हुए संबित पात्रा ने लिखा है, ''अशोक गहलोत जी ने 'हैंडसम' क्या कह दिया...कोई भी कांग्रेस प्रवक्ता राहुल को 'हैंडसम' मानने को तैयार ही नहीं हो रहें है।

पढ़ें, सीएम अशोक गहलोत का 'हैंडसम' वाला वह पूरा बयान, जिसमें सचिन पायलट पर उन्होंने तंज किया था

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बुधवार (15 जुलाई) को सचिन पायलट पर हमला बोलते हुए कहा था, अच्छी अंग्रेजी बोलना, बाइट देना और हैंडसम होना ही सबकुछ नहीं है।

सीएम अशोक गहलोत ने सचिन पायलट से सवाल पूछते हुए कहा था, कि आपके (सचिन पायलट) दिल में देश के लिए क्या है? आपकी आइडियोलॉजी क्या है? आपके पॉलिसी क्या है? और आपके कमिटमेंट क्या है?

सीएम अशोक गहलोत ने बोला था, मैं 40 साल से राजनीति में हूं, हम नई पीढ़ी से प्यार करते हैं, भविष्य उनका होगा। यह नई पीढ़ी के लोग जो केंद्रीय मंत्री व राज्य के कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए थे, उन्होंने लोगों के लिए क्या काम किया है? 

Web Title: Is Rahul Gandhi handsome, Sambit Patra ask Congress Leader on live TV video viral

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे