लाइव न्यूज़ :

क्या डांस करती ये बुजुर्ग महिला पीएम मोदी की मां हीराबेन हैं? देखें वायरल वीडियो और जानें सच

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 8, 2019 16:51 IST

वायरल वीडियो में डांस कर रही महिला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन नहीं हैं। हालांकि ये नहीं पता चल पाया है कि वायरल वीडियो में जो बुजुर्ग महिला डांस कर रही हैं वो कौन हैं?

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी जब भी अपनी मां से मिलने जाते हैं, उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती है। पीएम मोदी की मां हीराबेन गुजरात के गांधीनगर में रहती हैं।

सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग महिला का गरबा डांस वीडियो वायरल हो रहा है। जिसको लेकर ये दावा किया जा रहा है कि ये बुजुर्ग महिला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन हैं। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक बुजुर्ग महिला सफेद रंग की साड़ी में एक कमरे में डांस कर रही है। कमरे में पीछे एक टीवी चल रहा है। वीडियो को दिवगंत पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के फैन पेज में फेसबुक पर शेयर किया है। इस पोस्ट को हजारों बार शेयर किया जा चुका है। 

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जिस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है, वह पूरी तरह गलत है। ये वीडियो पीएम मोदी की मां हीराबेन की नहीं है। गूगल पर  "Narendra Modi's mother dancing"  कीवर्ड्स सर्च करने पर पता चला कि ये वीडियो 2017 का है। वीडियो 2017 से इंटरनेट पर है। जिसको पीएम मोदी की मां का डांस वीडियो दावे के साथ शेयर किया जाता है।

यह वीडियो यूट्यूब पर 30 सितंबर, 2017 को केतन चड्डा ने अपलोड किया था। वीडियो को अपलोड कर कैप्शन लिखा गया था- ''गरबा का बुखार''

इस वीडियो अपने ट्विटर पर 20 अक्टूबर, 2017 को पुडुचेरी की लेफ्टिनेंट गवर्नर किरण बेदी ने भी शेयर किया था। उन्होंने दावा किया था कि नरेंद्र मोदी की मां हैं जो दीपावली के मौके पर भाव विभोर होकर नृत्य कर रही हैं।

बाद में किरण बेदी ने अपने एक अन्य ट्वीट में स्पष्टीकरण दिया कि उन्हें गलतफहमी हो गई थी, ये महिला पीएम मोदी की मां नहीं है। किरण बेदी के इल गलतफहमी के लिए कई मीडिया रिपोर्ट में खबरें भी आई थी। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल