लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: IPS ने बहस के दौरान सरेआम मारा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल हो फेसबुक पर दी ये सफाई

By भाषा | Updated: July 19, 2018 19:17 IST

आईपीएस बसंद रथ ने फेसबुक पोस्ट लिखकर अपनी सफाई पेश की है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस व्यक्ति के दोस्तों ने ऐसी स्थिति पैदा की जिससे कहासुनी हुई।

Open in App

श्रीनगर , 19 जुलाई (भाषा) सोशल मीडिया पर फैले एक वीडियो में जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (यातायात) बसंत रथ एक व्यक्ति को बार बार थप्पड़ मारते और उसे इडिएट कहते हुए कथित रुप से नजर आ रहे हैं। 

अपना पक्ष रखते हुए आईपीएस अधिकारी ने ट्वीट किया कि 40 सेंकेंड का यह वीडियो इस व्यक्ति से 25 मिनट की लंबी बातचीत का हिस्सा है जिससे कहासुनी हुई। 

वीडियो में रथ एक अज्ञात व्यक्ति को इडिएट कह रहे हैं और उसे बार बार थप्पड़ मार रहे हैं। वह उसे चुप्प रहने का आदेश देते हुए कम से कम चार बार थप्पड़ मारते हैं। 

पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस व्यक्ति के दोस्तों ने ऐसी स्थिति पैदा की जिससे कहासुनी हुई।

रथ ने ट्वीट किया , ‘‘ दोस्तों , मेरा ऐसा कुछ करने का प्रश्न ही नहीं उठता जिससे मैं , जिस प्रकार का स्नेह मुझे जम्मू कश्मीर में मिला है , उसे गंवा बैठूं। यह कैरियर की नही बल्कि जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। ’’ 

उन्होंने कहा , ‘‘ इस व्यक्ति ने खुद को दिल्ली का एक मेडिकल छात्र बताया और कहा कि वह श्रीनगर में अपनी छुट्टी बिताने आया है।उसने मुझसे ढेरों सवाल पूछे जो राजनीतिक स्वभाव के थे। मैंने उस पर दोस्त की भांति विश्वास किया। मेरे जवाब ईमानदार और राजनीतिक रुप से गलत थे। ’’ 

उन्होंने कहा , ‘‘ दस मिनट के बाद मुझे अहसास हुआ कि उसके कुछ दोस्त हमारी बातचीत रिकार्ड कर रहे हैं। जब मैंने उनसे यह बंद करने और वीडियो हटाने को कहा तो उन्होंने बखेड़ा खड़ा कर दिया। इससे यह कहासुनी हुई। ’’ 

उन्होंने कहा कि उस दिन उस व्यक्ति के साथ इतने देर तक बातचीत करने के अपने फैसले पर उन्हें अफसोस है। 

वैसे पुलिस में इस घटना के संबंध में कोई शिकायत नहीं दर्ज करायी गयी है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें। 

टॅग्स :वायरल कंटेंटजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो