लाइव न्यूज़ :

घर में घुसकर बकरे के मांस की थैली ले भागा कुत्ता, बेसहारा कुत्ते को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 22, 2021 15:05 IST

विजय नगर पुलिस थाने के प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि गली-मोहल्लों में घूमने वाला बेसहारा कुत्ता रविवार रात भोजन की तलाश में जगदीश चौहान उर्फ ठाकुर (40) के घर में घुसा और वहां से मटन की थैली मुंह में दबाकर भाग निकला।

Open in App
ठळक मुद्देदौड़ लगाकर कुत्ते का पीछा किया।बेसहारा जानवर को तब तक लाठी से बेरहमी से पीटता रहा, जब तक उसकी जान नहीं निकल गई।पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ा, वह तब भी गुस्से में बड़बड़ा रहा था।

इंदौरः इंदौर में बेसहारा कुत्ते को लाठी से पीट-पीटकर जान से मार डालने के आरोप में सोमवार को पुलिस ने 40वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक कुत्ते का कसूर बस इतना था कि वह आरोपी के घर में घुसकर बकरे के मांस (मटन) की थैली ले भागा था।

 

 

विजय नगर पुलिस थाने के प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि गली-मोहल्लों में घूमने वाला बेसहारा कुत्ता रविवार रात भोजन की तलाश में जगदीश चौहान उर्फ ठाकुर (40) के घर में घुसा और वहां से मटन की थैली मुंह में दबाकर भाग निकला।

थाना प्रभारी ने बताया, ‘‘खाना पकाने की तैयारी कर रहे चौहान की नजर जब कुत्ते के मुंह में दबी मटन की थैली पर पड़ी, तो उसे अचानक इतना गुस्सा आया कि उसने दौड़ लगाकर कुत्ते का पीछा किया और वह इस बेसहारा जानवर को तब तक लाठी से बेरहमी से पीटता रहा, जब तक उसकी जान नहीं निकल गई।’’

काजी ने बताया कि पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ा, वह तब भी गुस्से में बड़बड़ा रहा था कि कुत्ते ने उसके घर रखा मटन ‘‘चुरा’’ लिया था। थाना प्रभारी ने बताया कि चौहान के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और भारतीय दंड विधान के संबद्ध प्रावधानों के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि यह मामला पशु हितैषी संस्था "पीपुल फॉर एनिमल्स" की इंदौर इकाई की अध्यक्ष प्रियांशु जैन की शिकायत पर दर्ज किया गया।

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी