लाइव न्यूज़ :

भारत-पाकिस्तान के बीच अनोखा मुकाबला, लोग इस तरह दे रहे जवाब

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: January 11, 2019 08:25 IST

इन दिनों ट्विटर पर #MyNameInUrdu और #MyNameInHindi हैशटैग काफी ट्रेंड कर रहा है। इसके पीछे की वजह जानकर आपको लगेगा कि भारत-पाकिस्तान के बीच सरहद पर भले ही लड़ाई हो, लेकिन दोनों मुल्कों के लोगों के मन में काफी प्यार है।

Open in App

भारत-पाकिस्तान के बीच आपने अक्सर बहस या जंग ही देखी होगी, लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों जो चल रहा है, उसने आपसी भाई-चारे को बढ़ाया है। सरहद के इस फासले को मिटा दिया है। इसके लिए लोग अपनी-अपनी जुबान (भाषा) का इस्तेमाल कर रहे हैं।

बता दें कि इन दिनों दोनों मुल्कों के बीच एक अनोखा प्यारा-सा मुकाबला चल रहा है, जो काफी पॉपुलर हो चुका है। ट्विटर यूजर्स अपने अकाउंट पर नाम को दूसरे मुल्क की भाषा में लिख रहे हैं, जिसके तहत भारत के लोग अपना नाम उर्दू, जबकि पाकिस्तान के लोग हिंदी में लिख रहे हैं। 

इसके लिए #MyNameInUrdu और #MyNameInHindi हैशटैग का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसे अब तक लगभग 25 हजार लोगों ने मेंशन किया है। सबसे पहले इसकी शुरुआत प्रभा राज नाम की यूजर ने महज 4 दिन पहले ही की थी। 

टॅग्स :ट्विटरवायरल कंटेंटइंडियापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो