लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक शिक्षक भर्ती परीक्षा: एडमिट कार्ड पर छात्रा की छवि के बजाय छपी सनी लियोन की अश्लील फोटो, प्रवेशपत्र हुआ वायरल

By आजाद खान | Updated: November 9, 2022 13:52 IST

मामले में बोलते हुए कर्नाटक कांग्रेस के सोशल मीडिया चेयरपर्सन बीआर नायडू ने ट्वीट करते हुए कहा है, “शिक्षक भर्ती हॉल टिकट में, उम्मीदवार की फोटो की जगह, शिक्षा विभाग ने ब्लू फिल्म अभिनेत्री सनी लियोन की फोटो छाप दी। हम उस पार्टी से और उम्मीद ही क्या कर सकते हैं जो विधानसभा के अंदर पोर्न फिल्में देखती है।”

Open in App
ठळक मुद्दे सोशल मीडिया पर कर्नाटक शिक्षक भर्ती परीक्षा का एक एडमिट कार्ड खूब वायरल हो रहा है। इस एडमिट कार्ड में छात्रा की फोटो के बजाय सनी लियोन का फोटो दिखाई दिया है। ऐसे में इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने इस पर सवाल भी उठाए है।

बेंगलुरु:कर्नाटक में शिक्षक भर्ती की परीक्षा देने वाली एक छात्रा के एडमिट कार्ड पर सनी लियोन की फोटो लगने से हंगामा मच गया है। ऐसे में यह एडमिट कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर अलग-अलग कमेंट भी कर रहे है। 

यह मामला तब सामने आया जब कर्नाटक कांग्रेस के सोशल मीडिया चेयरपर्सन ने इस एडमिट कार्ड के एक स्क्रीनशॉट को शेयर किया है। इसके बाद कर्नाटक के राज्य के शिक्षा मंत्री ने इस पर जवाब भी दिया है। 

क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर वायरल इस एडमिट कार्ड में यह देखा गया है कि छात्रा की फोटो के बजाय सनी लियोन की हॉट फोटो लगाई गई है। दरअसल, कर्नाटक में शिक्षक भर्ती की परीक्षा होने वाली है जिसके लिए एडमिट कार्ड बांटे गए है। 

ऐसे में एक छात्रा को ऐसा एडमिट कार्ड मिला है जिसमें उसकी फोटो के बजाय पूर्व एडल्ट स्टार सनी लियोन की फोटो लगी हुई है। इस तरह से एडमिट कार्ड के जारी के बाद इसे लेकर हंगामा मच गया है। सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर कार्नाटक के विपक्षी कांग्रेस ने भी इस पर सवाल उठाए है। 

मामले में कांग्रेस ने क्या कहा

इस घटना पर बोलते हुए कर्नाटक कांग्रेस के सोशल मीडिया चेयरपर्सन बीआर नायडू ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने छात्रा के एडमिट कार्ड को भी शेयर किया है। 

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है, “शिक्षक भर्ती हॉल टिकट में, उम्मीदवार की फोटो की जगह, शिक्षा विभाग ने ब्लू फिल्म अभिनेत्री सनी लियोन की फोटो छाप दी। हम उस पार्टी से और उम्मीद ही क्या कर सकते हैं जो विधानसभा के अंदर पोर्न फिल्में देखती है।” 

राज्या शिक्षा मंत्री ने क्या सफाई दी है

जब यह मामला तूल पकड़ने और एडमिट कार्ड वायरल होने लगा तब इस पर कर्नाटक के राज्य के शिक्षा मंत्री ने नायडू ने सफाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ”उम्मीदवार को एक फोटो अपलोड करना होता है। इसके बाद सिस्टम उसी फोटो को लेता है जिसे वे अपलोड करते हैं। जब हमने उम्मीदवार से पूछा कि क्या उसने अपने एडमिट कार्ड पर सनी लियोन की फोटो लगाई है, तो उसने कहा कि उसके पति के दोस्त ने उसकी जानकारी अपलोड की थी।”

वहीं इस पर बोलते हुए कर्नाटक शिक्षा विभाग ने कहा है कि वे पहले इस मामले की जांच कर ले फिर इसके खिलाफ एफआईआर किया जाएगा।  

टॅग्स :अजब गजबसनी लियोनकर्नाटकएजुकेशनट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतCBSE कक्षा 12 के नतीजों पर विवाद: बोर्ड ने कहा- मूल्यांकन में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO