लाइव न्यूज़ :

लगातार बारिश के बाद भोपाल में ज्योतिरादित्य सिंधिया के बंगले में घुसा नाले का पानी, वायरल वीडियो पर लोगों ने ऐसे किए कमेंट्स

By अनिल शर्मा | Updated: July 13, 2022 13:16 IST

वीडियो में केंद्रीय मंत्री के बंगले के अंदर पानी को वाइपर के जरिए एक कर्मचारी निकालते हुए दिखाई दे रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबता दें सिंधिया का यह बंगला हाल ही में बनकर तैयार हुआ था मई में सिंधिया ने इसमें गृह प्रवेश किया थाबंगले में नाले के पानी भरने का वायरल वीडियो पर लोग खूब मजे ले रहे हैं

भोपालः मध्य प्रदेश के भोपाल में लगातार बारिश होने की वजह से वहां के कई इलाकों में पानी भर गया है। इस बीच केंद्रीय मंत्रीज्योतिरादित्य सिंधिया के नए सरकारी बंगले में नाले का पानी घुसने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कर्मचारी वाइपर से पानी निकालते हुए दिख रहे हैं।

बता दें यह बंगला हाल ही में बनकर तैयार हुआ था और मई में सिंधिया ने इसमें गृह प्रवेश किया था। यह बंग्ला श्यामला हिल्स में स्थित है। वीडियो में केंद्रीय मंत्री के बंगले के अंदर पानी को वाइपर के जरिए एक कर्मचारी निकालते हुए दिखाई दे रहा है। इस नए बंगले में कई नए पैक्ड फर्नीचर भी दिखाई दे रहे हैं। 

फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर यूजर्स खूब सारी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- इन बंगलों का भुगतान कौन करता है। जिसपर एक ने कहा कि करते हैं, अपने करों के द्वारा। एक ने लिखा, इसीलिए इन्होंने बीजेपी जॉइन करके नागरिक उड्डयन मंत्रालय लिया कि डूबने पे उड़ सकें।

एक अन्य ने लिखा, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अधिक जनसंख्या निर्माण के कारण पानी जाने के लिए जगह कम होती जा रही है पर्यावरण प्रेमी जनसंख्या नियंत्रण पर कभी नहीं बोलेंगे।

इसके साथ एक ने लिखा, मां गंगा नेता मंत्रियों को ढूंढते हुए उनके घर तक आ पहुंची हैं सवाल पूछने के लिए अभी तक गंगा मैया स्वच्छ क्यों नहीं हुई? एक यूजर ने कहा, सरकारें अमीर और गरीब में भेदभाव करती है प्रकृति नहीं।

गौरतलब है कि मौमस विभाग ने मध्य प्रदेश के 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। कई इलाकों में भारी बारिश से हालात बिगड़ने लगे हैं। मध्य प्रदेश में बाढ़ से अब तक 66 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं सागर में भारी बारिश की वजह से रेलवे लाइन के चारों तरफ पानी भरा गया है। वहीं रेलवे क्रॉसिंग को पार करने के लिए बनी पुलिया पानी में डूब चुकी है।

टॅग्स :Jyotiraditya ScindiaMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो