लाइव न्यूज़ :

सात फेरों से पहले दूल्हे का स्वयंवर, धनुष तोड़ने पर दुल्हन ने पहनाई वरमाला, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 27, 2021 09:26 IST

आपको सीता माता का स्वयंवर तो याद होगा । वैसा ही स्वयंवर बिहार के सारण जिले में हुआ । बस फर्क इतना था कि यहां दुल्हन की जगह दूल्हे का स्वयंवर हुआ और विवाह संपन्न हुआ ।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के सारण जिले में हुआ दूल्हे का स्वयंवर , तोड़ा गया धनुष लोगों ने कहा - ऐसा सिर्फ भारत में ही संभव अब तक इस वीडियो को सैंकड़ों लोग देख चुके हैं

पटना : आपने 90 के दशक में आई रामायण में सीता स्वयंवर के समय का दृश्य तो याद होगा । जब राम भागवान शिवजी का भारी धनुष तोड़ते हैं और उसके बाद सीता माता उन्हें वरमाला पहनाकर अपने वर के रूप में स्वीकार करती है लेकिन बिहार में एक शादी में ऐसा ही दृश्य देखने को मिला । बस यहां मामला थोड़ा अलग था । यहां दूल्हे का स्वयंवर हुआ और दूल्हे ने ही धनुष तोड़ा । फिर दुल्हन ने वरमाला पहनाई और लोगों ने खूब तालियां बजाई । यह सीन देखकर आपको भी रामायण की याद आ जाएगी । 

बिहार के सारण जिले के सोनपुर प्रखंड अंतर्गत सबलपुर पूर्वी क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान सतयुग की तरह  धनुष स्वयंवर का आयोजन किया गया  । बस इस स्वयंवर में फर्क इतना था कि यहां पर दूल्हे का चयन पहले हो चुका था । धनुष तोड़ने  की परंपरा के बाद विधि विधान से विवाह संपन्न हुआ । इस विवाह  को देखने के लिए गांव में भारी-भरकम भीड़ जमा हो गई थी और इस बीच कोरोना नियमों की खूब धज्जियों उड़ाई गई । 

सोशल मीडिया पर लोगों को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है । लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं । एक यूजर ने कहा, ' ऐसा सिर्फ भारत में ही संभव है' ।  एक अन्य यूजर ने कहा, 'बहुत ही सुंदर विवाह । प्रायोजकों और कन्या के माता-पिता को साधुवाद ।' वहीं कुछ लोगों ने इस स्वयंवर का विरोध भी किया और  कहा कि आम आदमी को राम बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए । 

टॅग्स :वायरल वीडियोबिहारसरनवेडिंगवेडिंग सीजन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो