लाइव न्यूज़ :

टीना-अतहर की राह पर दर्जनों IAS अफसर, मसूरी में परवान चढ़ रही मोहब्बत

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 19, 2018 09:15 IST

मसूरी में ट्रेनिंग के दौरान परवान चढ़ रही IAS की मोहब्बत, रिकॉर्ड अफसरों ने बैचमेट से रचाई शादी

Open in App

मसूरी, 19 जुलाईः 2015 बैच की टॉपर टीना डाबी और दूसरे रैंक पाने वाले अतहर आमिर खान की शादी पूरे देश में चर्चित रही। हिंदू-मुस्लिम की शादी से प्रगितशील लोगों ने तारीफ की वहीं कुछ लोगों ने सवाल भी उठाए। लेकिन इनकी जोड़ी आईएएस प्रेमी जोड़ों के लिए एक प्रेरणा बन गई है क्योंकि ट्रेनिंग के दौरान दर्जन भर जोड़े टीना-अतहर की राह चल पड़े हैं। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 2016 बैच के 156 आईएएस मसूरी में ट्रेनिंग ले रहे हैं। इनमें से 12 आईएएस ने ट्रेनिंग के दौरान एक-दूसरे का हाथ थामा और शादी कर ली है। 2017 तक कम से कम 52 आईएएस अफसर अपने साथी अफसरों से विवाह कर चुके हैं।

पूर्व गृह सचिव जी के पिल्लई ने इकोनॉमिक टाइम्स से कहा कि आईएसस अधिकारियों की ट्रेनिंग मसूरी में होती है। यह एक खूबसूरत और रोमांटिक जगह है। यूपीएससी परीक्षा पास करने की जद्दोजहद के बाद युवा अफसर प्रशिक्षण के लिए अकैडमी आते हैं और उन्हें प्यार हो जाता है। 1972 बैच के आईएएस पिल्लई ने अपनी बैचमेट सुधा से शादी की थी। पुरानी बातें याद करते हुए पिल्लई बताते हैं कि एकेडेमी ने हमें शादी करने के लिए तीन दिन की छुट्टी दी थी।

यह भी पढ़ेंः- वाजपेयी और राजकुमारीः एक रिश्ता जिसमें सबकुछ था सिर्फ नाम नहीं!

आईएएस जोड़े की शादी के पीछे एक बड़ा कारण एक ही जिले में तैनाती भी है। हालांकि यह सरकार के लिए थोड़ी मुसीबत खड़ा करता है। क्योंकि विवाहित अफसरों में से एक का काडर बदलना पड़ता है ताकि दोनों एक राज्य में काम कर सकें। नियम यह है कि आईएएस अफसर अपने गृह राज्य में ट्रांसफर नहीं ले सकता है। विरले मामलों में ही इससे छूट दी जाती है।

इंडिया टुडे की एक खबर के मुताबिक टीना ने बताया, 'पहली बार मैं और आमिर मसूरी के लाल बहादुर शात्री नेशनल अकादमी में मिले। हम दोनों की मुलाकात सुबह हुई और शाम तक आमिर मेरे घर के दरवाजे पर थे। उनके पहली नजर में प्यार हो गया था।'

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video