लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद: जहां दिशा से हुई थी हैवानियत, वहीं पर आरोपियों का शूट आउट, पुलिस के जय-जयकार में वायरल हुए कई वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 6, 2019 11:06 IST

27 नवंबर की रात हैदराबाद की 26 वर्षीय महिला डॉक्टर का गैंगरेप और हत्या कर जला दिया गया था। 28 नवंबर की सुबह हाईवे-44 के एक ब्रिज के नीचे पीड़िता की लाश मिली थी। जिसके बाद से गिरफ्तार चार आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग की जा रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देएनकाउंटर करने के बाद सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक हैदराबाद-तेलंगाना पुलिस की वाहवाही हो रही है। चारों आरोपी पुलिस रिमांड में थे और उन्हें गुरुवार देर रात नेशनल हाइवे-44 पर क्राइम सीन पर ले जाया गया था,जहां वह एनकाउंटर में मारे गए।

हैदराबाद में पशु-चिकित्सक के गैंगरेप और हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए चार आरोपी शुक्रवार सुबह पुलिस एनकाउंटर में मारे गए। इस एनकाउंटर ने सबको हैरत में डाल दिया है। चारों आरोपी पुलिस रिमांड में थे और उन्हें गुरुवार देर रात नेशनल हाइवे-44 पर क्राइम सीन पर ले जाया गया था। जहां वह चारों आरोपी ने भागने की कोशिश की थी, जिसके बाद उन्हें एनकाउंटर में मारा गया। पुलिस के एनकाउंटर करने के बाद सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक हैदराबाद-तेलंगाना पुलिस की वाहवाही हो रही है। कहीं पुलिस पर फूल बरसाएं जा रहे हैं, तो कहीं मिठाई खिलाए जा रहे हैं तो कहीं पुलिस के जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं। पुलिस के जय-जयकार की कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई है। 

देखें वायरल वीडियो 

पुलिस के लिए जिंदाबाद के नारे लगाते लोग 

पुलिस को मिठाई खिलाती महिला 

पुलिस पर फूल बरसाते लोग 

चारों आरोपियों में मुख्य आरोपी का नाम मोहम्‍मद आरिफ है। 26 वर्षीय मुख्य आरोपी मोहम्‍मद आरिफ एक लॉरी ( ट्रक जैसी गाड़ी) चालक था। शिवा (20), एक ट्रक में ड्राइवर और क्लीनर के रूप में काम करता था, जबकि चिंताकुंता  (20)  और नवीन (20) दूसरे ट्रक में काम करते थे। आरोपियों के परिजनों ने भी मांग की थी कि उनके बेटे को सख्त से सख्त सजा दी जाए। एक आरोपी की मां ने तो अपने बेटे को फांसी देने की मांग की थी। 

27 नवंबर की रात हैदराबाद की 26 वर्षीय महिला डॉक्टर का गैंगरेप और हत्या कर जला दिया गया था। 28 नवंबर की सुबह हाईवे-44 के एक ब्रिज के नीचे पीड़िता की लाश मिली थी। 

टॅग्स :हैदराबादगैंगरेपरेपएनकाउंटरवायरल वीडियोवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'