लाइव न्यूज़ :

Married Woman Affair: 3 बच्चों की मां को हुआ प्यार, पति से कहा, 'घर में मुझे प्रेमी भी चाहिए'

By धीरज मिश्रा | Updated: April 5, 2024 15:46 IST

Married Woman Affair: फिल्म शोले तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म में फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी के प्रेम में कैसे सुसाइड करने के लिए फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र पानी की टंकी पर पहुंच जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगोरखपुर में बिजली के खंबे पर चढ़ी महिला 34 साल की महिला को किसी ओर से हुआ प्यार पति से कहा, प्रेमी को घर में रहने दिया जाए

Married Woman Affair: फिल्म शोले तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म में फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी के प्रेम में कैसे सुसाइड करने के लिए फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र पानी की टंकी पर पहुंच जाते हैं। गांव में तमाशा हो जाता है। सभी पानी की टंकी के नीच जमा हो जाते हैं और फिल्म अभिनेता से नीचे उतरने की बात कहते हैं। लेकिन, धर्मेंद्र नीचे नहीं उतरते हैं।

कुछ ऐसी ही घटना यूपी के गोरखपुर से आई है। यहां एक 34 वर्ष की एक महिला जिसके तीन बच्चे हैं वह बिजली के खंबे पर चढ़ जाती है। इधर वहां मौजूद लोगों के द्वारा मोबाइल फोन में वीडियो बना ली जाती है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल है, जिसमें एक महिला को नीचे उतारा जा रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, गोरखपुर में तीन बच्चों की मां को एक शख्स से प्यार हो गया और उसने अपने पति से उसके प्रेमी को उसी घर में रहने की इजाजत देने को कहा। जब पति ने इनकार कर दिया तो वह अपनी मांग मनवाने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ गई।

पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान 34 वर्षीय सुमन देवी के रूप में हुई है और वह तीन बच्चों की मां है और वह एक दूसरे के साथ कथित संबंध में थी। जब गोविंद महिला के पति ने उसके प्रेमी को घर में साथ रखने से मना कर दिया तो महिला ने घर छोड़ दिया। और बिजली के खंभे पर चढ़कर और एक हाई-टेंशन तार को पकड़कर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इस बारे में अधिकारियों को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय बिजली विभाग को तुरंत बिजली आपूर्ति बंद करने के लिए कहा। आखिरकार, महिला की जान बच गई। बताते चले कि घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला एक बिजली के खंभे पर बैठी दिख रही है, जबकि स्थानीय लोग उससे नीचे आने की अपील कर रहे हैं।

टॅग्स :गोरखपुरउत्तर प्रदेशसोशल मीडियावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो