लाइव न्यूज़ :

फ्लैट के बाहर कुत्ते ने किया मल-मूत्र, गंदगी फैलाने पर आपत्ति जताई, मालकिन ने युवक को थप्पड़ मारा, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2022 15:30 IST

गाजियाबादः कुत्ते ने तरुण के फ्लैट के बाहर मल-मूत्र करना शुरू कर दिया। इस पर तरुण ने महिला को टोका। इससे नाराज होकर महिला ने उसे थप्पड़ मार दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला शक्ति खंड इलाके में अपने कुत्ते को टहलाती हुई नजर आ रही है।नाराज होकर महिला ने उसे थप्पड़ मार दिया।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

गाजियाबादः गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में कुत्ते के हमलावर होने और गंदगी फैलाने पर आपत्ति जताने पर कुत्ते की मालकिन ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया। इस घटना का एक वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ, जिसमें एक महिला शक्ति खंड इलाके में अपने कुत्ते को टहलाती हुई नजर आ रही है।

इस दौरान सैर करने निकले तरुण नामक एक युवक को देखकर कुत्ते ने भौंकना शुरू किया और उसे काटने की भी कोशिश की। थोड़ी देर बाद कुत्ते ने तरुण के फ्लैट के बाहर मल-मूत्र करना शुरू कर दिया। इस पर तरुण ने महिला को टोका। इससे नाराज होकर महिला ने उसे थप्पड़ मार दिया।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि इस घटना के बाद तरुण ने पुलिस की 112 नंबर सेवा पर फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। उन्होंने बताया कि तरुण ने इंदिरापुरम थाने में महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि गाजियाबाद में इन दिनों कुत्ते के काटने की अनेक घटनाएं सामने आ रही हैं। गाजियाबाद नगर निगम ने कुत्ता पालने को लेकर कई नए सख्त नियम कायदे बनाए हैं। इनमें पिटबुल और रॉटवीलर जैसी खूंखार प्रजातियों के कुत्तों को पालने पर पाबंदी तथा बाकी कुत्तों को रखने के लिए लाइसेंस की अनिवार्यता भी शामिल है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी