लाइव न्यूज़ :

घाना: 42 साल के शख्स ने बकरी समझकर सोते समय सपने में काटा अपना प्राइवेट पार्ट, जानें फिर क्या हुआ

By आजाद खान | Updated: August 24, 2022 16:42 IST

इस घटना के बाद 42 साल के कोफी अट्टा का इलाज पास के एक अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों ने उसकी हालत देख कर उसके प्राइवेट पार्ट के यहां सर्जरी करने की बात कही है जिसके लिए वह पैसा भी जमा कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देघाना में एक व्यक्ति ने अपने ही प्राइवेट पार्ट को काट डाला है। नींद में उस शख्स को लगा कि वह किसी बकरी को काट रहा है, ऐसे में उसके साथ यह घटना घट गई है।यह घटना घाना के असिन फोसू का है।

अकरा: घाना (Ghana) में एक शख्स द्वारा अपने ही प्राइवेट पार्ट को काट लेने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह घटना 12 अगस्त को घटी है जब नींद में सो रहे शख्स ने यह समझकर आपने प्राइवेट पार्ट को ही काट डाला कि वह एक बकरी को जबह कर रहा है। 

इस घटना के बाद उस शख्स की हालत बहुत खराब हो गई जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि इस हादसे के बाद उसकी सर्जरी करनी होगी जिसके लिए वह पैसे जुटा रहा है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह घटना घाना के असिन फोसू (Assin Fosu) में घटी है जहां 42 साल के कोफी अट्टा (Kofi Atta) नामक एक किसान ने गलती से अपने प्राइवेट पार्ट को ही काट लिया है। 

किसान कोफी अट्टा ने बताया कि वह अपने घर में कुर्सी पर बैठा हुआ था इस दौरान उसकी आंख लग गई है और उसने सपना देखा कि वह अपनी पत्नी के लिए एक बकरी को काट रहा है। बाद में जब उसकी आंख खुली तो उसे पता चला कि उसने सपने में जिसे बकरी समझकर काट रहा था, वह बकरी नहीं बल्कि उसका प्राइवेट पार्ट था। 

पत्नी ने खून रोकने के लिए लगाया बैन्डेज

आपको बता दें कि इस घटना के बाद असिन फोसू जोर-जोर से चिल्लाने लगा जिसके बाद पड़ोसी दौड़े उसके घर आए और उसकी मदद की। पड़ोसियों ने असिन फोसू की पत्नी को इस घटना के बारे में जानकारी दी थी जो सफर में थी। 

GHOne TV के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद असिन फोसू की पत्नी तुरन्त घर आती है और देखते है कि उसका पति कुर्सी पर बैठा हुआ है और उसके उसे प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहे है और वह उसे पकड़े हुए है। इसके बाद उसकी पत्नी ने प्राइवेट पार्ट पर बैन्डेज लगाया ताकि खून रूक सके है और फिर उसे अस्पताल ले जाया गया। 

डॉक्टरों ने बताया कि कोफी अट्टा की सर्जरी करनी पड़ेगी और इसकी लिए काफी पैसे भी लगेंगे। कोफी अट्टा के पास पैसे नहीं होने के कारण वह सर्जरी के लिए लोगों से पैसे इकट्ठा करवा रहा है। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोGhanaडॉक्टरFarmers
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?