लाइव न्यूज़ :

[Video] पहाड़ों पर हो रहे हिमस्खलन से नीचे खड़े लोग लगे चिल्लाने, अचानक सामने दिखी बर्फ की बड़ी चादर और फिर....

By आजाद खान | Updated: October 2, 2022 17:10 IST

जारी वीडियो में यह देखा जा रहा है कि कैसे लोग भीषण हिमस्खलन से बचने के लिए अपनी जान बचाते हुए वहां से भाग रहे है। ऐसे में लोगों को चिल्लाते हुए भी सुना गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनेपाल के माउंट मानसलू में के एक बेस कैंप के पास भीषण हिमस्खलन देखने को मिला है। इसका वीडियो भी जारी हुआ है जिसमें लोग चिल्लाते हुए सुने जा रहे है।इससे पहले ऐसे ही एक भीषण हिमस्खलन में दो लोगों की जान चली गई थी।

काठमांडू: नेपाल के माउंट मानसलू बेस कैंप में भीषण हिमस्खलन देखने को मिला है। इस हिमस्खलन का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें यह भयानक मंजर कैद हुआ है। 

बताया जा रहा है कि पिछले हफ्ते भी इस तरीके से एक हिमस्खलन को देखा गया था जिसमें दो पर्वतारोहियों की मौत हो गई थी। इसके साथ 12 लोग घायल भी हुए थे। 

वीडियो में क्या दिखाई दिया

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि पहाड़ों के पीछे से हिमस्खलन हो रहा है जिसकी चपेट में आस-पास के इलाके भी आ गए है। वीडियो में यह देखा गया है कि हिमस्खलन के समय पहाड़ों के पीछे से बर्फ की एक बड़ी चादर आस-पास के जगहों को कवर कर रही है। 

यही नहीं वीडियो के अगले हिस्से में पहाड़ों ने नीचे मौजूद लोग चिल्लाते हुए वहां से भागने की कोशिश कर रहे है। ऐसे में देखते ही देखते बर्फ की चादर चारो और फैल जाती है और वीडियो करने वाला शख्स भी उसमें ढक जाता है। 

भीषण हिमस्खलन के कारण अमेरिकी पर्वतारोही हिलेरी नेल्सन की हुई मौत

आपको बता दें कि शुक्रवार तक नेपाल सरकार ने 58 अलग-अलग टीमों के 506 पर्वतारोहियों को पहाड़ों पर चढ़ाई की अनुमति दी थी। ऐसे में ताजा बर्फबारी के कारण रास्ते पूरी तरीके से खराब हो गए थे और नए रास्तों में बर्फ जम गई थी जिससे फिसलन हो रहे थे। 

बताया जाता है कि लापता अमेरिकी पर्वतारोही हिलेरी नेल्सन की लाश मिली थी जो शिविर IV के ठीक नीचे के मार्ग में एक हिमस्खलन से टकराने के बाद उनकी मृत्यु हो गई थी। इसके अलावा कई और पर्वतारोही घायल भी हुए थे। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोनेपालहिमस्खलनपर्यटन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल