लाइव न्यूज़ :

Jackpot: भीख में मिली लॉटरी से हो गए मालामाल, एक नहीं चार भिखारियों की चमकी किस्मत

By गुणातीत ओझा | Updated: October 9, 2020 19:16 IST

आपकी तकदीर में अगले समय रंक से राजा होना लिखा है तो उसे कोई टाल नहीं सकता। किस्मत कई बार ऐसे लोगों पर मेहरबान होती है जो हमेशा अपनी किस्मत को कोसते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजुआरी द्वारा भीख में मिली लॉटरी ने चार बेघर लोगों को देखते ही देखते लखपति बना दिया।भिखारियों को 50 हजार यूरो (43 लाख रुपये से ज्यादा) की जैकपॉट लॉटरी लगी।

आपकी तकदीर में अगले समय रंक से राजा होना लिखा है तो उसे कोई टाल नहीं सकता। किस्मत कई बार ऐसे लोगों पर मेहरबान होती है जो हमेशा अपनी किस्मत को कोसते रहते हैं। अगले ही पल कुछ ऐसा हाथ लगता है कि उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता और उनके दुर्दिन अच्छे दिन में बदल जाते हैं। ऐसा ही एक वाकया फ्रांस के ब्रेस्ट क्षेत्र में सामने आया है। इस वाकये की चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी हो रही है। करामाती किस्मत के इस किस्से को लोग अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लोगों तक पहुंचा रहे हैं। आइये आपको बताते हैं आखिर हुआ क्या है.. 

फ्रेंच लॉटरी संचालक एफडीजे ने मंगलवार को बताया कि यहां की लॉटरी की दुकान के बाहर कुछ भिखारी हमेशा आते-जाते लोगों से भीख मांगते रहते थे। इन भिखारियों पर जब एक जुआरी की नजर पड़ी तो उसने इन्हें अपनी खरीदी हुई लॉटरी थमा दी। जुआरी द्वारा भीख में मिली लॉटरी ने चार बेघर लोगों को देखते ही देखते लखपति बना दिया। उन बेबस भिखारियों को 50 हजार यूरो (43 लाख रुपये से ज्यादा) की जैकपॉट लॉटरी लगी।

करीब 30 साल की उम्र के ये चार लोग ब्रेस्ट के वेस्टर्न पोर्ट सिटी की एक लॉटरी शॉप के बाहर भीख मांगते थे। एक शख्स ने एक यूरो की टिकट ली थी और उन चारों को भीख में दे दी थी। ऑपरेटर ने एक बयान में कहा, "जब चार युवकों को पांच यूरो की नहीं, बल्कि 50 हजार यूरो की जीत का पता चला तो वो हैरान रह गए।'' एफडीजे ने कहा कि चारों ने जैकपॉट को आपस में बराबर बांटा। "वे गूंगे थे'' चारों ने कहा कि पैसे के लिए तत्काल कोई योजना नहीं थी, सिवाय शहर छोड़ने के।

टॅग्स :फ़्रांसअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी