लाइव न्यूज़ :

पैदा हुई दुनिया की पहली डिजाइनर बेबी, कभी नहीं होगी एचआईवी एड्स की बीमारी

By मेघना वर्मा | Updated: November 28, 2018 16:18 IST

विज्ञान और वैज्ञानिक का ये दावा अगर संभव हुआ तो भविष्य में मां-बाप ऐसे बच्चों को जन्म दे पाएंगे जैसा बच्चा वो चाहते हैं।

Open in App

डिजाइनर कपड़े, डिजाइन ज्वेलरी, डिजाइनर पर्दे ये सारी चीजें तो सुनी होंगी आपने मगर क्या कभी डिजाइनर बच्चों के बारे में सुना है। नहीं चौंकिए मत अब इस कल्पना से परे जेनेटिकली मॉडिफाइट बच्चे का जन्म संभव हो गया है। चीन में हुई एस शोध के दावे के साथ ही दुनिया में डिजाइनर बेबी के जन्म की दिशा में कदम भी बढ़ा दिया है। 

चीन के शोधकर्ताओं ने दुनिया का पहला जेनेटिकली मोडिफाइड यानी डिजाइनर बेबी के जन्म लेने का दावा किया है। उन्होंने बताया है कि इसी महीने जन्म लेने वाली जुड़वा बच्चियों के डीएनए में बदलाव के लिए क्रिस्पर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसके बाद ही डिजाइनर बच्चे का जन्म हुआ है। रिसर्च  के अनुसार इस डिजाइनर बेबी को कभी एचआईवी, एड्स नहीं होगा। 

विज्ञान और वैज्ञानिक का ये दावा अगर संभव हुआ तो भविष्य में मां-बाप ऐसे बच्चों को जन्म दे पाएंगे। जैसा वो चाहते हैं। जैसे किसी की आंख नीली तो किसी के बाल भूरे। चीन रिसर्चस का दावा है कि उन्होंने पहली जेनेटिकली मॉडिफाइड (genetically modified) बच्चियों को बनाने में डीएनए में एक नए औजार के जरिए फेरबदल किया है। 

साउदर्न यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ऑफ चाइना के रिसर्चर जियानकुई ने मीडिया को अपने इंटरव्यू में बताया कि "मुझे जिम्मेदारी का एहसास है कि सिर्फ पहला ही नहीं बनूं बल्कि एक मिसाल कायम करूं कि इस तरह की चीज़ें कैसे की जाएं।  इसमें समाज की नैतिकता और लोगों पर पड़ने वाले असर का भी ध्यान रखा गया है।" 

हलांकि बहुत से वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तरह की जीन एडिटिंग की कोशिश नहीं करनी चाहिए क्योंकि इससे DNA को नुकसान हो सकता है। 

टॅग्स :वायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेजडेजा के अविश्सनीय कैच पर पुणे पुलिस ने पूछा सवाल, यूजर्स बोले-कुछ काम भी करते हो या मैच देखते हो

ज़रा हटकेTikTok स्टार ने चावल के दाने गिनकर बताई दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस की संपत्ति, वीडियो हुआ वायरल

ज़रा हटकेकोरोना वायरस: सबसे ज्यादा प्रभावित वुहान शहर के अस्पताल का वीडियो वायरल, नर्स-पुलिस ऑफिसर फुर्सत के क्षणों में...

ज़रा हटकेधाराप्रवाह अंग्रेजी बोलते हुए 'दादी' ने बताई महात्मा गांधी की जीवनी, यूजर्स ने शशि थरूर से मार्क्स देने की मांग की

ज़रा हटकेताजमहल वाली फोटोशॉप तस्वीरों पर इवांका ट्रंप ने दिया ये जवाब, फनी मीम हो रहे हैं वायरल, देखें

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो