लाइव न्यूज़ :

एक और सौर तूफान के आने की आशंका बढ़ी, पृथ्वी से 3 गुना चौड़े सनस्पॉट में हुआ विस्फोट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 19, 2023 10:47 IST

वैज्ञानिकों ने सौर तूफान को G1 से G5 तक कुल 5 श्रेणियों में बांटा है। शोधकर्ताओं के मुताबिक 21 मई को पृथ्वी पर आने वाला सौर तूफान G1-श्रेणी का एक हल्का सौर तूफान होगा।

Open in App
ठळक मुद्देइसका पता नासा सोलर एंड हेलिओस्फेरिक ऑब्जर्वेटरी (SOHO) उपग्रह ने लगाया।शोधकर्ताओं को आशंका है कि सनस्पॉट से एक और बड़ा सौर तूफान पृथ्वी से टकरा सकता है।यह सनस्पॉट पृथ्वी से तकरीबन 3 गुना चौड़ा है।

पिछले सप्ताह के अंत में सूर्य के पिछले हिस्से में एक विशाल सनस्पॉट में विस्फोट हो गया जिससे निकले एक्स श्रेणी के सोलर फ्लेयर से उत्तरी अमेरिका में रेडियो ब्लैकआउट हो गया। इसका पता नासा सोलर एंड हेलिओस्फेरिक ऑब्जर्वेटरी (SOHO) उपग्रह ने लगाया।

शोधकर्ताओं को आशंका है कि सनस्पॉट से एक और बड़ा सौर तूफान पृथ्वी से टकरा सकता है। यह सनस्पॉट पृथ्वी से तकरीबन 3 गुना चौड़ा है। गौरतलब है कि मार्च में भी पृथ्वी से जी4 श्रेणी का सौर तूफान टकराया था।

वैज्ञानिकों ने सौर तूफान को G1 से G5 तक कुल 5 श्रेणियों में बांटा है। शोधकर्ताओं के मुताबिक 21 मई को पृथ्वी पर आने वाला सौर तूफान G1-श्रेणी का एक हल्का सौर तूफान होगा। हालांकि, एक शक्तिशाली सौर तूफान पावर ग्रिड और पृथ्वी पर मौजूद अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भारी नुकसान पहुंचा सकता है।

पृथ्वी से टकराने के बाद यह शक्तिशाली सौर तूफान उपग्रहों को नुकसान पहुंचा सकता है जिससे जीपीएस, मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट कनेक्टिविटी बाधित हो सकती हैं। पावर ग्रिड फेल होने की भी संभावना है। 

टॅग्स :सूर्यनासा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वट्यूटर, गेम डेवलपर, NASA फेलो: कौन है व्हाइट हाउस डिनर शूटिंग का संदिग्ध कोल थॉमस एलन?

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो