लाइव न्यूज़ :

मशहूर फुटबॉलर एल्फोंसो डेविस ने गर्लफ्रेंड के साथ शेयर की फोटो, लोगों ने किए नस्लभेदी कमेंट्स

By स्वाति सिंह | Updated: December 15, 2020 13:53 IST

जोर्डिन ने बीते दिनों एक तस्वीर शेयर कि थी, इसमें उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड डेविस के साथ स्पेन में छुट्टियां मनाते हुए नजर आ रही थीं। इस तस्वीर को पोस्ट किए हुए चार महीने हो चुके हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों में इस तस्वीर पर भद्दे और नस्लभेदी कमेंट्स की बाढ़ आ चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देफुटबॉल क्लब बार्यन म्युनिख के फुटबॉलर एल्फोंसो डेविस ने एक तस्वीर साझा की है।जिसके बाद उन्हें तीखे नस्लभेदी कमेंट्स का सामना करना पड़ रहा है।

जर्मनी के फुटबॉल क्लब बार्यन म्युनिख के मशहूर फुटबॉलर एल्फोंसो डेविस ने एक तस्वीर साझा की है। जिसके बाद उन्हें तीखे नस्लभेदी कमेंट्स का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, इस फोटो में फ्रेंच फुटबॉल क्लब पीएसजी की तरफ से खेलने वाली अपनी गर्लफ्रेंड जोर्डिन हुएतेमा के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। जोर्डिन और डेविस ने भी इन तीखे कमेंट्स का जवाब दिया है। 

बता दें कि साल 2017 में डेविस और जोर्डिन, कनाडा अंडर 17 फुटबॉल के प्लेयर ऑफ द ईयर चुने गए थे। इसी साल ही दोनों ने डेट करना भी शुरु किया था। दोनों के बीते तीन साल से रिलेशनशिप में हैं। जोर्डिन और डेविस अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की है। उनकी एक फोटो पर पिछले कुछ समय में हेट कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।  

बता दें कि जोर्डिन ने बीते दिनों एक तस्वीर शेयर कि थी, इसमें उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड डेविस के साथ स्पेन में छुट्टियां मनाते हुए नजर आ रही थीं। इस तस्वीर को पोस्ट किए हुए चार महीने हो चुके हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों में इस तस्वीर पर भद्दे और नस्लभेदी कमेंट्स की बाढ़ आ चुकी है। कई लोगों ने डेविस की स्किन को लेकर उन्हें बंदर कहा और कई भद्दी नस्लभेदी टिप्पणियां की। वही जोर्डिन को लेकर कहा गया कि वे अपने खूबसूरत जीन को पूरी तरह से खराब कर रही हैं। 

इसके बाद डेविस ने इन सभी कमेंट्स का स्क्रीनशॉट लेकर स्टोरी शेयर लगाई है। उन्होंने लिखा, 'ये कुछ ऐसे कमेंट्स हैं जो मेरी गर्लफ्रेंड की तस्वीरों के नीचे लिखे जा रहे हैं और उनके इंस्टाग्राम के इनबॉक्स और मेरे इनबॉक्स में भी इन्हें भेजा जा रहा है। ये बहुत भद्दा और निराशाजनक है।'

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो