लाइव न्यूज़ :

Etawah Safari Park: उम्रदराज भालू भोलू का निधन, टीबी और लिवर की समस्या से पीड़ित था, 2017 में रांची से लाया गया था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 29, 2023 15:12 IST

Etawah Safari Park: गंभीर हैपेटाइटिस, टीबी तथा लिवर की बीमारी से ग्रसित था और सफारी के डॉक्टर निरंतर उसका इलाज कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देनर भालू भोलू को जब 2017 में रांची से यहां लाया गया तो वह बीमार लग रहा था।27 सितंबर 2023 को भोलू भालू के पीछे के पैरों में पूरी तरह पैरालाइसिस (लकवा) के लक्षण पाये गये।इलाज के बाद भी वह चलने फिरने में पूरी तरह से असमर्थ हो गया।

Etawah Safari Park: इटावा सफारी पार्क (शेर सफारी) के एक उम्रदराज भालू भोलू का उपचार के दौरान निधन हो गया। तेरह वर्षीय भालू टीबी (तपेदिक) और लिवर की समस्या से पीड़ित था। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सफारी पार्क की निदेशक दीक्षा भंडारी ने बताया कि इटावा शेर सफारी में नर भालू भोलू को जब 2017 में रांची से यहां लाया गया तो वह बीमार लग रहा था।

मई 2017 में उसका परीक्षण किया गया। जांच में भालू टीबी से ग्रसित पाया गया, साथ ही उसके लिवर में भी परेशानी थी। वह गंभीर हैपेटाइटिस, टीबी तथा लिवर की बीमारी से ग्रसित था और सफारी के डॉक्टर निरंतर उसका इलाज कर रहे थे। भंडारी ने बताया कि 27 सितंबर 2023 को भोलू भालू के पीछे के पैरों में पूरी तरह पैरालाइसिस (लकवा) के लक्षण पाये गये।

भालू का तुरंत इलाज शुरू किया गया लेकिन इलाज के बाद भी वह चलने फिरने में पूरी तरह से असमर्थ हो गया। उसे तत्काल हर संभव चिकित्सा उपलब्ध कराई गई। उन्होंने बताया कि 28 सितंबर को सुबह भालू के आगे के हिस्से और पैरों में भी पैरालिसिस के लक्षण दिखे और 28 सितंबर, बृहस्पतिवार की दोपहर उसका निधन हो गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :इटावाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो