लाइव न्यूज़ :

महज 2 करोड़ में बिक्री के लिए रखा गया स्पेन का पूरा गांव, होटल से लेकर स्विमिंग पूल, स्पोर्ट्स एरिया तक मौजूद, जानें

By अनिल शर्मा | Updated: November 14, 2022 11:09 IST

इस गांव के मालिक की उम्र 80 साल है। उन्होंने कहा कि “मैं बेच रहा हूं क्योंकि मैं एक शहरी निवासी हूं और गांव के रखरखाव को बनाए नहीं रख सकता।”

Open in App
ठळक मुद्देइस गांव में कुल 40 घर हैं। 3 दशक से अधिक समय से यह गांव वीरान है।इस स्पेनिश गांव 'साल्तो डी कास्त्रो' को गलिशिया के एक शख्स ने 2000 के दशक की शुरुआत में खरीदा था।

अगर आपके पास दो करोड़ रुपए हैं तो आप एक गांव के मालिक बन सकते हैं! ये थोड़ा अटपटा लग सकता है लेकिन हकीकत है। ऐसा मौका आपको स्पेन दे रहा है। यहां एक गांव की बोली €260,000 (लगभग 2 करोड़ रुपये) लगाई गई है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, इस गांव में कुल 40 से अधिक घर हैं। इस स्पेनिश गांव 'साल्तो डी कास्त्रो' (Salto de Castro) को €260,000(लगभग 2 करोड़ रुपये) की आश्चर्यजनक कीमत पर बेचा जा रहा है। यह गांव स्पेन और पुर्तगाल की सीमा पर स्थित है जो मैड्रिड से लगभग 3 घंटे की दूरी पर है।

बताया जा रहा है कि 3 दशक से अधिक समय से यह गांव वीरान है। इसकी इमारतें जर्जर हो चुकी हैं। बीबीसी के अनुसार, गांव में कुल 44 घर मौजूद हैं। इसके अलावा इस गांव में एक होटल, एक चर्च, एक स्कूल, एक म्युनिसिपल स्विमिंग पूल, एक स्पोर्ट्स एरिया और एक पुराना सिविल गार्ड बैरक भी है।

स्पेनिश गांव 'साल्तो डी कास्त्रो' को गलिशिया के एक शख्स ने 2000 के दशक की शुरुआत में खरीदा था। इसे वह पर्यटन स्थल बनाना चाहता था लेकिन 2008 में आई मंदी ने उसकी योजनाओं पर पानी फेर दिया।  मालिक का प्रतिनिधित्व करने वाली कंपनी रॉयल इन्वेस्ट के रॉनी रोड्रिग्ज ने कहा कि यहां उनका एक होटल बनाने का सपना था, लेकिन यह सब रोक दिया गया था।

इस गांव के मालिक की उम्र 80 साल है। उन्होंने कहा कि “मैं बेच रहा हूं क्योंकि मैं एक शहरी निवासी हूं और गांव के रखरखाव को बनाए नहीं रख सकता।” गांव के मालिक ने आइडियालिस्टा वेबसाइट पर इसकी बिक्री को लिस्टेड किया है। बीबीसी के मुताबिक, एक संभावित खरीदार इसे रिजर्व करने के लिए निवेश कर चुका है। गांव को €260,000 (£227,000) में बेचा गया है।

टॅग्स :SpainHindi Samachar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

कारोबार125 करोड़ रुपये में अधिग्रहण?, स्पेन के दूसरे सबसे बड़े ट्रेन बुकिंग मंच 'ट्रेनेस' पर इक्सिगो का कब्जा?

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

विश्वVIDEO: स्पेन में बड़ा ट्रेन हादसा, 21 लोगों की मौत, 73 घायल, सामने आए दुर्घटना के भयानक वीडियो

भारतदुनिया में हिंदी का विस्तृत हो रहा आकाश 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो