लाइव न्यूज़ :

एलन मस्क ने पूछा- अगर पुलिस में खोजी कुत्ते होते हैं, तो बिल्लियां क्यों नहीं होतीं, दिल्ली पुलिस ने बड़ा ही मजेदार और रोचक जवाब दिया, पढ़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2023 22:10 IST

एलन मस्क ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘‘ लिल एक्स ने पूछा है कि क्या पुलिस में बिल्लियां हैं, क्योंकि पुलिस में खोजी कुत्ते होते हैं। ’’

Open in App
ठळक मुद्देलोगों ने टि्वटर पर मस्क के इस सवाल का जवाब अपने-अपने ढंग से दिया है।दिल्ली पुलिस की ओर से दिए गए रोचक और मजेदार जवाब ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।

नई दिल्लीः अरबपति कारोबारी एवं टि्वटर के मालिक एलन मस्क ने अपने बेटे लिल एक्स की ओर से पूछे गए एक सवाल को टि्वटर पर साझा किया है, जिसमें पूछा गया है कि अगर पुलिस में खोजी कुत्ते होते हैं, तो बिल्लियां क्यों नहीं होतीं।

मस्क के इस ट्वीट का दिल्ली पुलिस ने बड़ा ही मजेदार और रोचक जवाब दिया है। एलन मस्क ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘‘ लिल एक्स ने पूछा है कि क्या पुलिस में बिल्लियां हैं, क्योंकि पुलिस में खोजी कुत्ते होते हैं। ’’

इसके बाद कई लोगों ने टि्वटर पर मस्क के इस सवाल का जवाब अपने-अपने ढंग से दिया है, जबकि दिल्ली पुलिस की ओर से दिए गए रोचक और मजेदार जवाब ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘एलन मस्क, कृपया लिल एक्स को बताएं कि पुलिस में बिल्लियों को इसलिए नहीं रखा जाता क्योंकि उनपर 'फेलिन (बिल्ली प्रजाति से संबंधित)-वाई' और 'पर (बिल्ली की तरह आवाज निकालने)'पेट्रेशन का मामला दर्ज हो सकता है।’’

दिल्ली पुलिस की ओर से किए गए शब्दों के इस इस्तेमाल और रोचक जवाब के लिए टि्वटर पर लोग उसकी प्रशंसा कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने ‘फेलनी (अपराध)’ और ‘परपीट्रेशन (अपराध)’ में शब्दों की जादूगरी दिखाते हुए यह उत्तर दिया। 

टॅग्स :एलन मस्कट्विटरदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो