लाइव न्यूज़ :

‘मुझे मत छुओ, आप एक महिला हैं’, बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने महिला पुलिसकर्मी से कहा, देखें वीडियो

By भाषा | Updated: September 13, 2022 18:55 IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी को हेस्टिंग्स इलाके में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के पास रोक दिया गया, जहां भाजपा समर्थकों को हावड़ा में राज्य सचिवालय ‘नबान्न’ की ओर बढ़ने देने से रोकने के लिए अवरोधक लगाये गये थे।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने अपने साथ बात करने के लिए पुरुष पुलिसकर्मियों को बुलाने की मांग की।कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं। महिलाओं का सम्मान करते हैं।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विरोध मार्च के दौरान मंगलवार को एक महिला पुलिसकर्मी द्वारा उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश करने के दौरान नाराज हो गए। पुलिस के वाहन में सवार होने के लिए मजबूर किये जाने पर उन्हें (अधिकारी को) यह जोर से कहते सुना गया कि ‘मुझे मत छुओ’।

अधिकारी को हेस्टिंग्स इलाके में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के पास रोक दिया गया, जहां भाजपा समर्थकों को हावड़ा में राज्य सचिवालय ‘नबान्न’ की ओर बढ़ने देने से रोकने के लिए अवरोधक लगाये गये थे। कुछ महिला पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें पुलिस के वाहन में सवार करने की कोशिश की, तब अधिकारी ने कहा , ‘‘मुझे मत छुओ...आप एक महिला हैं। ’’

अधिकारी ने अपने साथ बात करने के लिए पुरुष पुलिसकर्मियों को बुलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि वह कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं। इसके बाद, अधिकारी को पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आकाश मघारिया द्वारा वाहन तक ले जाया गया। अधिकारी ने बाद में कहा कि उन्होंने कड़ा जवाब नहीं दिया क्योंकि वह महिलाओं का सम्मान करते हैं।

पार्टी की सांसद लॉकेट चटर्जी द्वारा फेसबुक पर पोस्ट किये गये एक वीडियो में अधिकारी को यह कहते सुना जा सकता है, ‘‘मैं हर महिला की आंखों में मां दुर्गा को देखता हूं। ’’ चटर्जी को भी भाजपा नेता राहुल सिन्हा के साथ हिरासत में ले लिया गया। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालटीएमसीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल