लाइव न्यूज़ :

वारिस पठान-फड़नवीस-अर्णब गोस्वामी की फोटो शेयर कर बोले दिग्विजय सिंह, BJP-Media-AIMIM भाई भाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 22, 2020 10:12 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्जिवय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर लिखा, “कुछ समझ में आया?” यही गठबंधन देश को बर्बाद करने में लगा है।

Open in App
ठळक मुद्देवारिस पठान के बयान पर सभी दल उनकी आलोचना कर रहे हैं.वारिस पठान को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में जुबानी जंग तेज है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने AIMIM नेता वारिस पठान पर निशाना साधते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और वरिष्ठ पत्रकार अर्णब गोस्वामी को निशाने पर ले लिया। शनिवार (22 फरवरी) को दिग्विजय सिंह ने वारिस पठान के साथ फड़नवीस और गोस्वामी की एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की।

महाराष्ट्र के भयखला के विधायक वारिस पठान अपने विवादित टिप्पणी के चलते सुर्खियों में हैं। वारिस पठान ने कहा था, “15 करोड़ हैं लेकिन 100 करोड़ पर भारी हैं। उन्होंने यह टिप्पणी कथित तौर पर 16 फरवरी को उत्तरी कर्नाटक के कलबुर्गी में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ आयोजित एक रैली को संबोधित करने के दौरान की थी। इसके बाद से ही वारिस पठान लगातार सभी दलों के निशाने पर हैं। 

दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर यूजर्स जवाब देते हुए उनकी जाकिर नाइक के साथ पुरानी तस्वीर को ट्वीट कर रहे हैं। विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक फिलहाल मलेशिया में है। भारत सरकार उसे प्रत्यर्पित करने का प्रयास कर रही है।

वारिस पठान का विवादित बयान

AIMIM प्रवक्ता वारिस पठान के वायरल हुए वीडियो में उन्हें कहते सुना जा सकता है, ‘‘हमें साथ चलना होगा। हमें आजादी लेनी होगी, जो चीजें मांगने से नहीं मिलतीं, वह छीनकर लेनी होती हैं, याद रखिए...(हम) 15 करोड़ हैं, लेकिन 100 करोड़ पर भारी हैं।’’AIMIM प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पार्टी प्रवक्ता वारिस पठान के खिलाफ एक्शन लेते हुए उनके मीडिया से बातचीत करने पर रोक लगा दी है। 

वारिस पठान को लेकर महाराष्ट्र में सियासत गर्म

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा है कि वारिस पठान को राष्ट्र और हिंदू समुदाय से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने उद्धव ठाकरे सरकार से कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने आरोप लगाया है कि एआईएमआईएम भाजपा की बी टीम है। वे नागरकिता संशोधन कानून और एनआरसी पर समाज को बांटने में असफल रहे, इसलिए वे इस प्रकार के बयान दे रहे हैं। 

टॅग्स :दिग्विजय सिंहकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ऑल इंडिया मजलिस -ए -इत्तेहादुल मुस्लिमीनदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो