लाइव न्यूज़ :

क्या शेहला राशिद ने पहनी पाकिस्तानी झंडे वाली साड़ी, तस्वीर शेयर कर लोग कह रहे हैं- गजब ड्रामा है!

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 14, 2019 12:51 IST

शेहला राशिद ने हाल ही में ऐलान किया कि वह चुनावी राजनीति से खुद को अलग कर रही हैं। राज्य में बीडीसी चुनाव की घोषणा किए जाने के बाद उन्होंने यह ऐलान किया है। शेहला ने कहा कि कश्मीरी लोगों के साथ अच्छा बर्ताव नहीं हो रहा। ऐसे में सरकार दुनिया में यह दिखाना चाहती है कि कश्मीर में लोकतंत्र जिंदा है।

Open in App
ठळक मुद्दे31 वर्षीय शेहला फरवरी 2016 में जेएनयू में कथित तौर पर देश विरोधी नारे लगाने के बाद सुर्खियों में आ गई थीं। शेहला ने पूर्व IAS टॉपर शाह फैसल के साथ मिलकर एक राजनीतिक पार्टी का गठन किया है।

जेएनयू छात्रसंघ की उपाध्यक्ष रह चुकी शेहला राशिद ने हाल ही में राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया है। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें वह साड़ी पहने दिख रही हैं,  उसपर पाकिस्तान का झंडा बना है। इस तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि शेहला देश विरोधी हैं। लोगों का कहना है कि ये विदेशों में पाकिस्तानी झंडे वाली साड़ी पहनती हैं। 

 सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही तस्वीर दो हिस्सों में बंटी है। एक और शेहला राशिद हिजाब पहनी दिख रही हैं, तस्वीर पर पर लिखा है In India। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के झंडे वाली साड़ी पहनी है। जिसपर लिखा है- In Foreign। 

तस्वीर को फेसबुक और ट्विटर दोनों जगह शेयर किया जा रहा है। 

शेहला राशिद को लेकर किया गया दे दावा फर्जी है

टाइम्स ऑफ इंडिया के फैक्ट चैक के अनुसार ये वायरल तस्वीर और दावे पूरी तरह फर्जी है। इस तस्वीर को फोटो शॉप्ड करके बनाया गया है। शेहला राशिद ने पाकिस्तानी झंडे वाली साड़ी कभी नहीं पहनी। 

जब गूगपर आप सिम्पल कीवर्ड शेहला राशिद साड़ी सर्च करेंगे तो आपको फोटोशॉप्ड वाली तस्वीर की असली तस्वीर मिलेगी। जिसमें शेहला ने प्लेन डार्क ग्रीन कलर की साड़ी पहने दिख रही हैं। 

सोशल मीडिया पर इसी साड़ी पर पाकिस्तान के झंडे बनाए गए हैं और गलत दावों के साथ शेयर किए जा रहे हैं।  

टॅग्स :शेहला राशिदजम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमना, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए