लाइव न्यूज़ :

Wazirabad Leopard Attacked: तेंदुए का आतंक, भयभीत हुई दिल्ली, कई को किया जख्मी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

By धीरज मिश्रा | Updated: April 1, 2024 11:45 IST

Wazirabad Leopard Attacked: राजधानी दिल्ली में सोमवार की सुबह तेंदुए के आतंक ने लोगों को भयभीत कर दिया। दिल्ली के वजीराबाद स्थित जगतपुर गांव में सुबह-सुबह तेंदुए को देखा गया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में तेंदुए ने मारी एंट्री से भयभीत हुए लोगवजीराबाद इलाके में सुबह सुबह दिखाई दिया तेंदुआतेंदुए ने 5 लोगों को किया घायल

Wazirabad Leopard Attacked: राजधानी दिल्ली में सोमवार की सुबह तेंदुए के आतंक ने लोगों को भयभीत कर दिया। दिल्ली के वजीराबाद स्थित जगतपुर गांव में सुबह-सुबह तेंदुए को देखा गया। तेंदुए को देखकर इलाके के लोग भयभीत हो गए। मिली जानकारी के अनुसार तेंदुए ने कुछ लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें तीन से अधिक लोग घायल हो गए।

दिल्ली पुलिस के अनुसार उन्हें सुबह 6:14 बजे, पीएस वजीराबाद में एक फोन आया जिसमें कहा गया कि आदर्श नगर गली नंबर 3, जगतपुर गांव के पास एक तेंदुआ घुस आया है। जिसने लोगों पर हमला किया। उनकी पहचान जगतपुर गांव के निवासी के रूप में की गई है। फिलहाल मौके पर वन टीम, अग्निशमन विभाग और स्थानीय पुलिस तैनात है। तेंदुए को एक कमरे में कैद कर लिया गया है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से अधिकारी तेंदुए को एक कमरे में बंद करने में सफल रहे। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जिन लोगों पर हमला हुआ उनकी पहचान जगतपुर गांव के निवासी के रूप में की गई है। पुलिस भी मौके पर पहुंची और वन विभाग को भी सूचना दी गई।

इससे पहले भी दिल्ली में दिखाई दिया तेंदुआ

दिल्ली में इससे पहले बुराड़ी इलाके में भी साल 2023 में तेंदुआ दिखाई दिया था। इसे पकड़ने के लिए वन विभाग के अधिकारियों के पसीने छूट गए थे। एबीपी न्यूज के अनुसार, उन दिनों में तेंदुए को पकड़ने के लिए एक पिंजरा तैयार किया गया था। वहीं, कुछ दिनों बाद वन विभाग को खबर मिली कि एनएच-44 पर एक तेंदुए का शव मिला है। जब जांच की गई तो पता चला कि तेंदुए की मौत सड़क हादसे के चलते हुई। 

जगतपुरी गांव में दहशत में लोग

ग्रामीण भयभीत हैं। उन्हें लग रहा है कि कहीं तेंदुआ उन्हें अपना शिकार न बना ले। बच्चों को भय का माहौल है कि बाहर खेलने जाए या नहीं। वहीं नौकरी पर जाने वाले लोग भी डरे हुए हैं।

टॅग्स :Forest Departmentदिल्ली पुलिसदिल्लीdelhiEnvironment DepartmentEnvironment Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO