लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा: इंडियन एक्सप्रेस के पत्रकार ने सुनाई आपबीती, कहा-भीड़ ने पूछा JNU से हो, नोटबुक आग में फेंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 26, 2020 17:57 IST

इंडियन एक्सप्रेस के पत्रकार शिवनारायण राजपुरोहित को भी कवरेज के दौरान चोटें लगी हैं.

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के बाद इलाके में एक महीने के लिए धारा-144 लागू कर दिया गया है.रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार राजपुरोहित से पूछा गया, जेएनयू से हो, यहां क्यों आए हो, थप्पड़ भी मारा गया

दिल्ली हिंसा को कवर कर रहे कई पत्रकार ने अपनी आपबीती सुनाई है। 25 फरवरी उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में कुछ पत्रकारों को चोट लगने की खबर आई जबकि एक पत्रकार को गोली भी लगी है। कवर कर रहे कई पत्रकारों ने सोशल मीडिया में भी पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी है। इन सबसे अलग इंडियन एक्सप्रेस के पत्रकारशिवनारायण राजपुरोहित की एक रिपोर्ट में उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई है।  

राजपुरोहित ने लिखा, "उस वक्त दोपहर के करीब एक बजे थे। उत्तर-पूर्व दिल्ली के करावल नगर के बीच एक बेकरी शॉप के कुछ सामान और फर्नीचर अधजली अवस्था में पड़े थे। इस दुकान का फोन नंबर नोट करते समय में अचानक रुक गया। 40 साल का एक युवक मेरे पास आया और उसन पूछा तुम कौन हो...यहां क्या कर रहे? मैं अपना परिचय देते हुए खुद को पत्रकार बताया। इसके बाद उसने मुझसे मेरा नोटबुक मांगा और उलट पुलट कर देखा, उसे कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। उसमें सिर्फ कुछ फोन नंबर थे और उस स्थान के बारे में मेरे द्वारा आंखों देखी हालत लिखी हुई थी। उसने मुझे धमकी देते हुए कहा कि तुम यहां रिपोर्टिंग नहीं कर सकते और नोटबुक को बेकरी की आग में फेंक दिया।

इस घटना के बाद करीब 50 लोगों के एक समूह ने मुझे घेर लिया। उन्हें शक था कि मैंने वहां हुई हिंसा की कुछ तस्वीरें अपने मोबाइल फोन से खींची हैं। उन्होंने मेरे फोन की जांच की, कुछ नहीं मिलने पर उसमे पड़े सारे फोटो और वीडियो को डिलीट कर दिया। उन्होंने मुझसे पूछा, कहां से आए हो? क्या तुम जेएनयू से हो? ये सारे सवाल पहले पूछे गए फिर समूह द्वारा जान बचाकर भागने के लिए भागने के लिए कहा गया। ये एनकाउंटर होने से पहले पूर्व का 

मैंने अपनी बाइक घटनास्थल से 200 मीटर दूर पार्क की थी। 

मैंने उस लेन में जब प्रवेश किया जहां मेरे बाइक पार्क थी, लाठी और रॉड से लैस दूसरा समूह  घात लगाए बैठा था। फिर कुछ लोगों ने मेरे ऊपर फोटो खींचने के आरोप लगाया। मुंह में कपड़ा बांधे एक युवक ने मुझे फोन देने के लिए कहा। मैंने उससे कहा कि सारे फोटो डिलीट कर दिए। उसने दोबारा चिल्लाते हुए कहा, फोन दे। उसने मेरे जांघों में रॉड से दो बार प्रहार किया। कुछ देर के लिए मैं अस्थिर हो गया। उस बीच भीड़ से आवाजें भी आईं तुम्हारे लिए क्या कीमती है, फोन या जीवन। मैंने युवक को अपना फोन दे दिया। वह चीयर करते हुए भीड़ में घुस गया।

कुछ ही क्षणों ही बाद एक दूसरी भीड़ मेरा पीछा करने लगी। करीब 50 साल का शख्स मेरे पास आया और मेरे चश्मा जमीन पर फेंक कर उसे कुचल दिया। 'हिंदू बहुल इलाके में रिपोर्टिंग करने की वजह से' उसने मुझे दो थप्पड़ भी मारे। इसके बाद उसने मेरा प्रेस आईकार्ड चेक किया। "शिवनारायण राजपुरोहित, हम्म. हिन्दू हो? बच गए" इसके बावजूद वे संतुष्ट नहीं हुए, मेरे हिंदू होने का और सबूत चाहते थे।  बोलो 'जय श्री राम'. मैं शांत था।

उनलोगों मुझे आदेश दिया कि जिंदगी बचाना चाहते हो तो भागो। उनमें से एक ने कहा, "एक और भीड़ आ रही आपके लिए"। मैं अपने बैग में चाभी ढूंढते हुए अपनी बाइक की तरफ रवाना हुआ। हर एक मिनट कीमती था। भीड़ में से एक ने कहा, जल्दी करो, वो लोग छोड़ेंगे नहीं। आखिरकार मुझे अपनी चाभी मिल गई और अज्ञात गलियों के बाद मुझे सुरक्षित पुश्ता रोड मिला।"

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्ली पुलिसपत्रकारकरावल नगर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो