लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: हिंसा की आड़ में उपद्रवियों ने दुकान लूटे, चोरी करते समय डंडे से फोड़ा CCTV, वीडियो हुआ वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 28, 2020 16:45 IST

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भड़की हिंसा में मृतकों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है. करीब 200 लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज विभिन्न अस्पताओं में चल रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार (28 फरवरी) को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में कुछ जगहों पर दुकानें खुली, प्रशासन ने धारा-144 में दस घंटे की ढील दी है हिंसा के तीन दिनों बाद अब वास्तविक नुकसान की खबरें आनी शुरू हुई हैं, कई लोगों के घर और मकान जल गए हैं.

दिल्ली में हुई हिंसा में सिर्फ मौतें नहीं हुई है, घर नहीं जले हैं, लोग बेघर नहीं हुए है बल्कि उनकी दुकानें लूटने की भी खबर है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में भड़की हिंसा के बीच ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उपद्रवियों द्वारा दुकान लूटा जा रहा है। 

इस वीडियो को विभिन्न मीडिया संस्थानों ने चलाया है। दुकान लूटने की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। हिंसा की आड़ में उपद्रवियों ने जमकर लूटपाट की है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक दुकान के अंदर कई लोग सामान लूट रहे हैं। सामान लूटने के बाद एक उपद्रवी सीसीटीवी को देख लेता है। उसने निकलने से पहले सीसीटीवी को फोड़ने की भी कोशिश की। वीडियो में साफ देखा जा सकता है, पहले उसने अपने साथी से डंडा मंगवाया फिर सीसीटीवी तोड़ने की कोशिश की।

भजनपुरा में हुई थी हिंसा उत्तर-पूर्व दिल्ली के जाफराबाद, मौजपुर, चांदबाग, खजूरी खास और भजनपुरा जैसे इलाकों में भड़की हिंसा में 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। अस्पताल में भर्ती कई लोग जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। उत्तर-पूर्व जिले के प्रभावित इलाकों में सोमवार से करीब 7,000 अर्द्धसैनिक बल तैनात हैं। शांति कायम रखने के लिए दिल्ली पुलिस के सैकड़ों जवान ड्यूटी पर हैं। शुक्रवार (28 फरवरी) को धारा-144 में ढील दी गई है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक महीने के लिए धारा-144 लागू कर दी गई है। रविवार (29 फरवरी) से दिल्ली पुलिस कमिश्नर का पदभार संभालने जा रहे एस एन श्रीवास्तव ने कहा है, “मेरा काम यह सुनिश्चित करना है कि लोग सुरक्षित महसूस करें और यह भी कि पुलिस उनके साथ है।” 

टॅग्स :दिल्ली हिंसाजाफराबाद हिंसादिल्ली पुलिसकैब प्रोटेस्टउत्तर पूर्वी दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो