लाइव न्यूज़ :

क्या दिल्ली में वकीलों ने महिला IPS के साथ की बदसलूकी, हाथ जोड़तीं महिला अफसर का वीडियो वायरल 

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 8, 2019 11:14 IST

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में पुलिस और वकीलों में टकराव 2 नवंबर को हुआ था। जिसको लेकर दिल्ली में काफी बवाल और विरोध प्रदर्शन हुए थे। इस हिंसक झड़प में कम से कम 20 सुरक्षाकर्मी और कई वकील घायल हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवायरल वीडियो के आधार पर लोग आरोप लगा रहे हैं कि महिला अफसर और उनके स्टाफ से वकीलों ने बदसलूकी की है।वायरल वीडियो में दिख रहीं मोनिका भारद्वाज दिल्ली नॉर्थ की डीसीपी हैं।

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में पुलिस-वकील टकराव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला आईपीएस (IPS) अफसर मोनिका भारद्वाज दिखाई दे रही है। मोनिका भारद्वाज दिल्ली नॉर्थ की डीसीपी हैं। इस वायरल वीडियो अफसर मोनिका भारद्वाज हाथ जोड़कर वकीलों से गुजारिश कर रही हैं कि वो हिंसा ना करें। लेकिन इसके बाद भी वकीलों ने पुलिस वालों पर हमला किया। इतना ही नहीं वकील अफसर मोनिका भारद्वाज के साथ अभद्रता और हाथापाई करते भी वीडियो में देखें जा सकते हैं।

वायरल वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी शेयर किया है। वीडियो को शेयर कर लिखा गया है कि ये सीसीटीवी फुटेज है। जिसमें देखा जा सकता है कि डीसीपी नॉर्थ मोनिका भारद्वाज हाथ जोड़कर हिंसा ना करने की वकीलों से अपील कर रही हैं।

वायरल वीडियो के आधार पर लोग आरोप लगा रहे हैं कि महिला अफसर और उनके स्टाफ से वकीलों ने बदसलूकी की है। हालांकि वीडियो में महिला अफसर का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है, लेकिन ये दावा किया जा रहा है कि वह डीसीपी नॉर्थ मोनिका भारद्वाज हैं। 

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में पुलिस और वकीलों में टकराव 2 नवंबर को हुआ था। जिसको लेकर दिल्ली में काफी बवाल और विरोध प्रदर्शन हुए थे। इन घटनाओं के बाद सैकड़ों पुलिस कर्मचारी मंगलवार को यहां पुलिस मुख्यालय के बाहर विरोध में एकत्र हुए। पुलिसकर्मियों ने तख्तियां ले रखी थीं जिन पर लिखा था, ‘‘पुलिस वर्दी में हम इंसान हैं’’ और ‘‘रक्षा करने वालों को सुरक्षा की जरूरत।’’ पुलिसकर्मी आईटीओ स्थित पुलिस मुख्यालय के बाहर जमा हुए और उन्होंने अपने वरिष्ठों से अनुरोध किया कि वर्दी का सम्मान बचाने की खातिर वे उनके साथ खड़े रहें। 

दिल्ली पुलिस ने तीस हजारी अदालत में वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच हुए टकराव के संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट सौंपी दी है। जिसके मुताबिक इस घटना में कम से कम 20 सुरक्षाकर्मी और कई वकील घायल हुए हैं। इस मामसे में न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के नतीजे आने दीजिए।

टॅग्स :दिल्लीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?