लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ पड़े ओले, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #DelhiRains, यूजर्स ने कहा-तू चीटिंग करता है

By स्वाति सिंह | Updated: March 14, 2020 16:06 IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने अलर्ट बुलेटिन जारी कर कहा है कि ऐसा पांच दिनों तक चल सकता है। इसमें बारिश के साथ वज्रपात और आंधी-तूफान का भारी खतरा बताया गया है। इसके बाद ट्विटर पर #Delhirains ट्रेंड होने लगा। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली-NCR सहित उत्तर प्रदेश में बिन मौसम आंधी-तूफान ने मौसम बिगाड़ दिया हैदिल्ली  NCR में गाजियाबाद, गुरुग्राम सहित भारी-बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही है।

नई दिल्लीदिल्ली-NCR सहित उत्तर प्रदेश में बिन मौसम आंधी-तूफान ने मौसम बिगाड़ दिया है। दिल्ली  NCR में गाजियाबाद, गुरुग्राम सहित भारी-बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही है। दिल्ली में आज सुबह भी बारिश हुई थी। बारिश के साथ कई जगह तेज हवाएं चल रही है और ओले भी गिर रहे हैं। फिलहाल मौसम ऐसे ही खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने अलर्ट बुलेटिन जारी कर कहा है कि ऐसा पांच दिनों तक चल सकता है। इसमें बारिश के साथ वज्रपात और आंधी-तूफान का भारी खतरा बताया गया है। इसके बाद ट्विटर पर #Delhirains ट्रेंड होने लगा। 

उधर, शनिवार को  हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और कई ऊपरी इलाकों समेत विभिन्न हिस्सों में ताजा बर्फबारी हुई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कुफरी, नारकंडा, खिड़की, खड़ापत्थर में भी बर्फबारी हुई है जबकि राज्य के कई अन्य हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश भी हुई है। 

रातभर हुई बर्फबारी और बारिश के बाद राज्य में शीतलहर और तेज हो गई है। शिमला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमापति जम्वाल ने कहा कि शिमला जिले में कुफरी, खड़ापत्थर, नारकंडा और खिड़की में रातभर हुई बर्फबारी के बाद वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।   

मौसम विभाग के मुताबिक गंगीय पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर वज्रपात के साथ-साथ बिजली कड़कने और 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। जो 5 दिनों तक बनी रहेगी। 

दिल्ली एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से हर रोज बारिश हो रही है। इसके साथ मौसम विभाग ने कहा, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश और झारखंड में 30-40 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलेगी और बिजली कड़कने के साथ ओलावृष्टि भी होगी।

वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और ओडिशा, दिल्ली एनसीआर में अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी तूफान आएगा और बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मौसम खराब रहने की संभावना है। 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत