Coronavirus: घर से बाहर निकली एक लड़की पर बरसे पुलिस के डंडे, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

By प्रिया कुमारी | Published: March 26, 2020 11:16 AM2020-03-26T11:16:09+5:302020-03-26T11:33:06+5:30

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिस एक लड़की की पिटाई करती नजर आई। हालांकि, ये अभी पता नहीं चल सका है कि वीडियो कब का है लेकिन सोशल मीडिया की माने तो ये अभी चल रहे लॉकडाउन के दौरान का ही वीडियो है।

coronavirus lockdown lady constable beat a girl on road video viral on social media | Coronavirus: घर से बाहर निकली एक लड़की पर बरसे पुलिस के डंडे, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घर से बाहर निकली लड़की पर महिला पुलिसकर्मी ने बरसाए डंडे (Photo-social media)

Highlightsसोशल मीडिया पर एक महिला पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, लड़कियों पर बरसाए डंडेये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है

कोरोना वायरस के चलते पूरा देश लॉकडाउन है, सड़कें सुनसान हैं और लोग अपने-अपने घरों में हैं। इन दिनों पुलिस पूरे शहर में पेट्रोलिंग करते नजर आ रही है। पुलिस को लेकर कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिलते रहते हैं।

हाल ही में एक महिला ऑफिसर का वीडियो सामने आया था जो सोशल डिसटेंसिंग को बढावा देने के लिए गाना गाकर लोगों का हौसला बढ़ाती नजर आईं। वहीं दूसरी तरफ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिस एक लड़की पर डंडे बरसाते नजर आई।

वीडियो में जैसा देखने को मिल रहा कि दो लड़कियां कही से आ रही है। पुलिस और उन दोनों लड़कियों के बीच कुछ बातें होती हैं और गुस्से में महिला पुलिस एक डंडा उसके शरीर पर दे मारती है। हालांकि, उस लड़की को देखकर सभी दंग रह जाते हैं कि इतनी जोर से लगे डंडे के बाद भी वो चल रही है। इसके बाद भी महिला पुलिस का गुस्सा शांत नहीं होता, वह जाते हुए लड़की को रोक कर दो चार डंडे और दे देती है जिसके बाद लड़की कहती है। 'घर ही तो जा रहे हैं न'

इस वीडियो की हम पुष्टि नहीं कर सकते कि ये कब की है। सोशल मीडिया पर हालांकि, इसे अभी पूरे देश में चल रहे लॉकडाउन से जोड़ कर देखा जा रहा है।

ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर लड़की का मजाक मना रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग महिला पुलिस  के बारे में बातें कर रहे हैं। ऐसे माहौल में कई वीडियो सामने आ चुके हैं जिसमें पुलिस के कई रुप देखने को मिले। कोई पुलिस वाला गरीबों की मदद करते दिखा,तो कोई खाना खिलाते तो कोई किसी पर डंडे बरसाता भी नजर आ रहा है। 

Web Title: coronavirus lockdown lady constable beat a girl on road video viral on social media

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे