लाइव न्यूज़ :

कुंवारी लड़की अपने अंडाणु सुरक्षित रखने के लिए पहुंची अस्पताल, डॉक्टर ने कहा- 'शादी करो और जल्दी बच्चा होगा', लड़की ने कर दिया केस

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 26, 2019 17:00 IST

चीन की यह लड़की महिलाओं के अधिकारों के लिए सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। उनका कहना है कि वो फिलहाल शादी या बच्चे के जन्म के बारे में बिलकुल नहीं सोच रही। बस विकल्पों को खुला रखना चाहती हैं, इसलिए ये निर्णय लिया।

Open in App

दुनियाभर में ऐसा पहला मामला सामने आया है जब किसी कुंवारी लड़की ने अपने अंडाणु सुरक्षित रखने से रोकने वाले नियमों को अदालत में चुनौती दी है। चीन की 31 वर्षीय टेरेसा जू की यह खबर दुनियाभर में वायरल हो रही है। 

टेरेसा जू का कहना है कि बीजिंग में एक अस्पताल ने पिछले साल उनके अंडाणु को सुरक्षित करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद जू ने इस मामले को कानूनी रूप दे दिया। उन्होंने अदालत में इस नियम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला लिया है। 

वॉल स्ट्रीट जर्नल में प्रकाशित खबर के मुताबिक, टेरेसा जू ने बताया कि जब वे अस्पताल अपने अंडाणुओं को सुरक्षित रखने के लिए पहुंची, तो डॉक्टर ने उनसे कहा कि शादी करो, जल्दी बच्चा होगा। लेकिन जू को यह बात रास नहीं आई उन्होंने इसके लिए कानूनी लड़ाई लड़ने की ठान ली।

जू का कहना है कि "चीन में ऐसी कई युवा महिलाएं हैं जो देर से बच्चा पैदा करना चाहती हैं और उसके लिए वे अपने अंडाणु सुरक्षित करने की मांग कर रही हैं। महिला चाहे कुंवारी हो या शादीशुदा हर किसी को अपने अंडाणु सुरक्षित रखने का अधिकार होना चाहिए।

आपको बता दें कि टेरेसा जू महिलाओं के अधिकारों के लिए सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। जू ने कहा, ''मैं फिलहाल शादी या बच्चे के जन्म के बारे में बिलकुल नहीं सोच रही। मैं बस विकल्पों को खुला रखना चाहती हूं। इसलिए मैंने ये निर्णय लिया था।''

जू का कहना है कि "अनुचित कानूनों के चलते अस्पताल अविवाहित महिलाओं को अपने अंडाणु सुरक्षित रखने से मना कर देते हैं।" चीन के नियमों की अगर बात करें तो यहां पर जब तक स्वास्थ्य से जुड़ा कोई कारण जैसे कैंसर न हो तब तक अविवाहित महिलाओं को अपने अंडाणु सुरक्षित करने की मनाही है।

अब बीजिंग की एक अदालत टेरेसा जू के मामले की सुनवाई के लिए तैयार हो गई है। आपको बता दें कि यह मुकदमा करीब छह महीने पहले दर्ज कराया गया था। जू ने बताया कि इस बारे में उन्होंने सांसदों को भी लेटर लिखा है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस तरह के प्रतिबंधों को हटा दिया जाएगा।

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो