लाइव न्यूज़ :

दर्द की दास्तां: मौत के साए में 5 साल की बच्ची, रोने के सिवा कुछ ना कर सका नाना

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 16, 2018 12:36 IST

एक साल से ज्यादा नहीं जी पाएगी ब्रायलीन, नाना की भी एक गंभीर बीमारी में आवाज चली गई है।

Open in App

कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जो अच्छे-अच्छे को तोड़ कर रख देती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसे ही कैंसर से जूझ रही फैमली की तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसने ना जानें कितने लोगों की आंखें नम कर दी।  साकोला, फ्लोरिडा की रहने वाली महिला एली पार्कर ने अपनी 5 साल की कैंसर पीड़ित बच्ची ब्रायलीन की तस्वीर शेयर की, जो वायरल हो रही है। इस तस्वीर में ब्रायलीन अस्पताल के बिस्तर पर लेट मौत से जूझ रही है। वहीं पास में ही उसके नाना सीन पीटरसन भी बैठे हैं, जो दर्द में रोते दिख रहे हैं। 

एली पार्कर ने आठ जनवरी को  बेटी ब्रायलीन की तस्वीर फेसबुक शेयर की थी। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा,   राजकुमारी ब्रायलीन अभी भी हमारे साथ हैं, उसकी पल्स मुश्किल से चल रही है, जिसे हम महसूस नहीं कर सकते हैं लेकिन हम इसे स्टेथोस्कोप के साथ सुन सकते हैं। नर्स कहते हैं कि वह इसे अगले घंटों तक नहीं कर सकती, लेकिन चमत्कार अब भी हो सकता है।'

नाना सीन पीटरसन भी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं

कुछ दिनों के बाद एली पार्कर ने अपने पिता सीन पीटरसन और ब्रायलीन की एक और तस्वीर शेयर की है और लिखा है, आज तक मैंने ये दोनों सबसे मजबूत इंसान देखे हैं। हमें जानने वाला हर व्यक्ति यही बात कहेगा। हर कोई यही सोचता था कि ये दोनों हम सबसे ज्यादा दिनों तक रहेंगे, लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी नन्हीं परी सबसे पहले हमें छोड़कर जाएगी।' सीन पीटरसन भी मोटर न्यूरॉन डिसीज (एमएनडी) से पीड़ित हैं और कुछ बोल नहीं सकते।

एक साल से ज्यादा नहीं जी पाएगी ब्रायलीन 

बता दें कि ब्रायलीन ब्रेन ट्यूमर से जंग लड़ रही है। छह दिसंबर को ही ब्रायलीन के परिजनों को इस बात का पता चला कि उनकी नन्हीं परी ब्रैन कैंसर के सबसे खतरनाक फॉर्म डिफ्यूज इंट्रिन्सिक पेन्टीन ग्लिओमा (डीआईपीजी) से पीड़ित है। जिसका अभी तक मेडिकल साइंस में कोई इलाज नहीं है। इस बीमारी में पीड़ित व्यक्ति की मसल्स कमजोर पड़ जाती हैं और शरीर ठीक से काम नहीं करता है।  पार्कर ने बताया है कि उनकी बेटी का इलाज कीमोथेरेपी के जरिए भी संभव नहीं है, केवल रेडिएशन का इस्तेमाल करके कुछ हद तक इलाज किया जा सकता है, लेकिन ब्रायलीन एक साल से ज्यादा नहीं रह पाएगी। 

सोशल मीडिया के जरिए जागरुकता फैलाने का काम कर रही हैं एली पार्कर

एली पार्कर फेसबुक के माध्यम से अपनी बेटी ब्रायलीन की तस्वीरें शेयर कर रही हैं और कैंसर को लेकर जागरुकता फैलाने का काम कर रही हैं। अभी तक करीब 22,000 डॉलर सोशल मीडिया के माध्यम से ब्रायलीन के इलाज के लिए जुटा लिए गए हैं।

टॅग्स :कैंसरवायरल कंटेंटफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

क्रिकेटWATCH: रिंकू सिंह के पिता का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया, क्रिकेटर बेटे ने पिता की अर्थी को दिया कंधा

स्वास्थ्यकैंसर जैसी बीमारियों का सस्ता होना ही चाहिए इलाज

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो