लाइव न्यूज़ :

मंत्री जी का ट्रेन में चोरी हुआ बैग तो पीएम नरेन्द्र मोदी पर लगाये ये आरोप, देखें वायरल वीडियो 

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 19, 2019 15:54 IST

बैग चोरी होने के बाद छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री और कांग्रेस नेता प्रेमसाय सिंह टेकाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भड़क गये थे। प्रेमसाय सिंह टेकाम का बैग चोरी 17 सितंबर को चलती ट्रेन में हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देप्रेमसाय सिंह टेकाम का 17 सितंबर को अमरकंटक एक्सप्रेस में सफर करते हुए बैग चोरी हो गया था। रेन्द्र मोदी की सरकार के 100 दिन पूरे होने की उप्लब्धियां पूछे जाने पर प्रेमसाय सिंह टेकाम ने विवादिय बयान दिया।

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री और कांग्रेस नेता प्रेमसाय सिंह टेकाम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस नेता प्रेमसाय सिंह टेकाम अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गये हैं। असल में प्रेमसाय सिंह टेकाम का 17 सितंबर को अमरकंटक एक्सप्रेस में सफर करते हुए बैग चोरी हो गया था। बैग चोरी होने के बाद वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भड़क गये थे। उन्होंने कहा,  पीएम मोदी जी रेलवे में चोरी करवा रहे हैं। 

बैग चोरी होने के अगले दिन 18 सितंबर को कोरिया जिले में किसी कार्यक्रम में प्रेमसाय सिंह टेकाम पहुंचे थे। इसी दौरान मीडिया ने उनसे नरेन्द्र मोदी की सरकार के 100 दिन पूरे होने की  उप्लब्धियां पूछी तो वह गुस्सा हो गये। प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा, ''मोदी जी रेलवे में चोरी करवा रहे हैं और मंत्रियों का बैग चोरी करवा रहे हैं। यही उनकी उप्लब्धी है।'' 

प्रेमसाय सिंह टेकाम के इस वायरल वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी शेयर किया है। इस वीडियो पर लोग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल