लाइव न्यूज़ :

Chennai: 60 मिनट में 29 लोगों को काटा, लोगों ने स्ट्रीट डॉग के साथ ऐसे लिया बदला

By धीरज मिश्रा | Updated: November 23, 2023 13:20 IST

Chennai News: चैन्नई के जीए रोड पर एक स्ट्रीट डॉग ने 29 लोगों को अपना शिकार बना लिया। डॉग ने बारी बारी करते हुए महज 60 मिनट में 29 लोगों को काट लिया। देखते ही देखते सड़क पर अफरातफरी मच गई।

Open in App
ठळक मुद्देचैन्नई में एक स्ट्रीट डॉग ने 29 लोगों को अपना शिकार बना लियामौजूद लोगों को लगा कि यह डॉग पागल हो गया है और पीट-पीटकर मार डालापशु चिकित्सा अधिकारी के अनुसार, डॉग रेबीज से संकमित हो सकता है

Chennai News: चैन्नई के जीए रोड पर एक स्ट्रीट डॉग ने 29 लोगों को अपना शिकार बना लिया। डॉग ने बारी बारी करते हुए महज 60 मिनट में 29 लोगों को काट लिया। देखते ही देखते सड़क पर अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों को लगा कि यह डॉग पागल हो गया है। इसलिए उसे पीट-पीटकर मार डाला। स्थानीय लोगों के अनुसार, मंगलवार शाम को रोयापुरम इलाके की सड़क पर डॉग पड़ा हुआ था। लेकिन, न जाने उसे क्या हुआ यहां से गुजरने वाले लोगों को एक एक करके शिकार बनाने लगा।

पैदल चलने वाले लोगों के टखनों और पैरों को काट लिया। मिली जानकारी के अनुसार, डॉग के शव को पोस्टमार्टम के लिए ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन ने मृत कुत्ते को मद्रास वेटरनरी कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया है। द टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार जीसीसी पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमल हुसैन ने कहा है कि डॉग रेबीज से संक्रमित हो सकता है क्योंकि, बिना किसी कारण के उसने यह आक्रामकता दिखाई है। दो दिनों के भीतर पूरी रिपोर्ट आएगी। जिसके आधार पर तस्वीर साफ होगी।

निगम आई हरकत में पकड़ लिए 32 डॉग

चैन्नई की सड़क पर स्ट्रीट डॉग के द्वारा मचाए गए हाहाकार के बीच ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन भी हरकत में आई। निगम ने छह पिल्लों सहित क्षेत्र से 32 कुत्तों को पकड़ लिया और उन्हें निगरानी में रखा है साथ ही रैबीज का पता लगाया जाएगा।

10 बच्चे हुए घायल

चैन्नई की सड़क पर 29 लोगों को डॉग ने काटा। इनमें 24 को तीन कटेगरी में बांटा गया है। इनमें कुछ को खरोंचें के साथ खून भी बहा है। इनमें 10 स्कूली बच्चे भी शामिल हैं जो डॉग की चपेट में आने से घायल हो गए। कुछ बुजुर्ग डॉग के आतंक से सड़क पर गिरे उन्हें सर में चोट आई हैं। सभी को पास के सरकारी स्टेनली मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

टॅग्स :चेन्नईचेन्नई पुलिसTamil Naduसोशल मीडियावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल