Chandrayaan-2 मिशन से तिलमिलाए पाकिस्तान ने अंतरिक्ष में छोड़ा गजब का रॉकेट, तारिक फतह ने शेयर किया वायरल वीडियो
By रोहित कुमार पोरवाल | Published: September 7, 2019 08:41 PM2019-09-07T20:41:17+5:302019-09-07T20:45:54+5:30
पाकिस्तानी मूल के कनाडाई लेखक और पत्रकार तारिक फतह ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि भारत के चंद्रयान-2 मिशन से तिलमिलाए पाकिस्तान ने अंतरिक्ष में रॉकेट छोड़ा है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के महत्वाकांक्षी मून मिशन चंद्रयान-2 पर दुनिया की नजर थी और अब भी है। चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम के जमीनी संपर्क टूटने पर भी विज्ञान जगत में मिशन को बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं, मिशन को लेकर देश और दुनिया भर से संवेदनाएं जाहिर की जा रही हैं। इसी बीच, कुछ फनी वीडियो भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं और वे खूब देखे जा रहे हैं।
पाकिस्तानी मूल के कनाडाई लेखक और पत्रकार तारिक फतह ने भी ऐसा ही एक वीडियो अपने आधकारिक हैंडल से ट्वीट किया है। यह मजेदार वीडियो देख लोगों का काफी मनोरंजन हो रहा है। तारिक फतह ने कैप्शन में लिखा है, ''भारत के मून मिशन चंद्रयान-2 से तिलमिलाए पाकिस्तान ने भी अंतरिक्ष में रॉकेट छोड़ा है। जैसे कि पाकिस्तानी हर चीज करते हैं, यह रॉकेट भी गर्म हवा पर चलता है।''
Stung by India's moon mission #Chandrayaan2, Pakistan also fires a rocket into space. Like all things Pakistani, this rocket too is based on hot air. pic.twitter.com/Mry8Q4H6Wa
— Tarek Fatah (@TarekFatah) September 7, 2019
बता दें कि तारिक फतह अक्सर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिये पाकिस्तान की खिंचाई करते रहते हैं। हाल में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था और लिखा था कि पाकिस्तान के पुलिसकर्मी खराब अर्थव्यवस्था के बीच साइकिल से गश्त करने को मजबूर हैं। उन्होंने लिखा था कि भीड़भाड़ वाले बाजार में भी पाकिस्तान का पुलिसवाला साइकिल से गश्त कर रहा है। साइकिल में पाकिस्तान का झंडा लगा है और मोटरसाइकिल की तरह ही साइकिल में लाल-नीली बत्ती और सायरन भी लगा है।