लाइव न्यूज़ :

अभिनंदन की वापसी पर कैप्टन अमरिंदर ने पीएम मोदी से की एक गुजारिश, हर तरफ हो रही इस ट्वीट की तारीफ

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 1, 2019 10:39 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर बोले- 'नरेंद्र मोदी जी, अभिनंदन को रिसीव करने जाना मेरे लिए सम्मान की बात'

Open in App
ठळक मुद्देविंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान को आज वाघा सीमा लाया जाएगा। कैप्टन अमरिंदर ने पीएम मोदी से गुजारिश की है कि अभिनंदन को रिसीव करने जाना उनके लिए सम्मान की बात होगी।

विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान को आज वाघा सीमा लाया जाएगा। उनकी वतन वापसी पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के एक ट्वीट की चारों तरफ प्रशंसा हो रही है। कैप्टन अमरिंदर ने पीएम मोदी से गुजारिश की है कि अभिनंदन को रिसीव करने जाना उनके लिए सम्मान की बात होगी। गौरतलब है कि 27 फरवरी को पाकिस्तान ने एक हवाई संघर्ष के दौरान अभिनंदन को हिरासत में ले लिया था।

अभिनंदन का मिग 21 विमान बुधवार सुबह पाकिस्तान के हमले को रोकने के दौरान हवा से जमीन पर आ गया था। उसके बाद से वह पाकिस्तान में हैं। अभिनंदन ने पाकिस्तान का एक एफ-16 लड़ाकू विमान मार गिराया था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को संसद में घोषणा की कि अभिनंदन को सद्भाव के तौर पर शुक्रवार को रिहा किया जाएगा।

कैप्टन अमरिंदर ने की गुजारिश

कैप्टन अमरिंदर ने अभिनंदन की वापसी की घोषणा के बाद अपने ट्वीट में लिखा, 'डियर नरेंद्र मोदी जी, मैं इस समय पंजाब के अलग-अलग इलाकों के दौरे पर हूं और अभी अमृतसर में हूं। मुझे जानकारी मिली है कि पाक सरकार अभिनंदन वर्तमान को वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत भेज रही है। ये सम्मान की बात होगी कि मैं वहां जाऊं और उन्हें रिसीव करूं। अभिनंदन और उनके पिता एनडीए से पढ़ें हैं और मैं भी वहीं से हूं।' उनके इस ट्वीट पर अब तक 70 हजार लाइक्स, 18 हजार रीट्वीट्स और पांच हजार कमेंट्स आ चुके हैं।

कैप्टन अमरिंदर के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशांत पटेल ने लिखा, 'Once a soldier is always a soldier'। कुनिका सदानंद नाम की यूजर ने लिखा कि मैं एक वायसेना अधिकारी की बेटी हूं और आपको सैल्यूट करती हूं। अभिषेक नाम के यूजर ने लिखा कि ऐसे वक्त में राजनीति से ऊपर उठकर आपका रवैया प्रेरणास्पद है।

अभिनंदन को किसे सौंपेगा पाक

वायुसेना का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को विंग कमांडर अभिनंदन को लेने वाघा सीमा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक भारतीय वायुसेना के अधिकारियों की एक टीम शुक्रवार शाम में वाघा सीमा पर विंग कमांडर अभिनंदन को लेने जाएगी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि पाकिस्तान अभिनंदन को अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस को सौंपेगा या भारतीय अधिकारियों को। कैप्टन अमरिंदर सिंह के वाघा बॉर्डर पर जाने की पूरी संभावना है।

टॅग्स :अभिनंदन वर्थमानअमरिंदर सिंहइंडियन एयर फोर्सनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल