लाइव न्यूज़ :

पीएम-केयर फंड में 501 रुपये देकर शख्स ने ट्वीट कर PM मोदी को किया टैग, प्रधानमंत्री ने रिट्वीट कर दिया ये जवाब

By अनुराग आनंद | Updated: March 29, 2020 13:44 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इस महामारी से निपटने के लिए पीएम-केयर फंड बनाया है। उन्होंने देशवासियों से इसमें दान करने की अपील की। इसके बाद लोग राहत कोष  में दान करने लगे।

Open in App
ठळक मुद्देनरेंद्र मोदी की अपील पर दान करने के साथ ही बहुत से लोग प्रधानमंत्री मोदी को टैग करते हुए ट्वीट करने लगे।पीएम नरेंद्र मोदी ने भी कुछ लोगों के ट्वीट को रिट्वीट किया। 

नई दिल्ली: देश में कोरोना महामारी की चपेट में तेजी से लोग आ रहे हैं। वायरस का संक्रमण अब बड़े शहरों से छोटे शहरों की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। ऐसा वक्त जब कोरोना वायरस की वजह से पूरा देश लॉडाउन है। देश की आर्थिक स्थिति भी काफी सही नहीं है। ऐसे समय में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इस महामारी से निपटने के लिए पीएम-केयर फंड बनाया है। उन्होंने देशवासियों से इसमें दान करने की अपील की। इसके बाद लोग राहत कोष  में दान करने लगे। पीएम की अपील पर दान करने के साथ ही बहुत से लोग प्रधानमंत्री मोदी को टैग करते हुए ट्वीट करने लगे। पीएम ने भी कुछ लोगों के ट्वीट को रिट्वीट किया। 

इसी क्रम में जब एक व्यक्ति ने पीएम आपदा राहत कोष में 501 रुपये देकर ट्वीट करते हुए इसे महज एक छोटी रकम बताया तो प्रधानमंत्री ने उस पर रिट्वीट कर कहा, कुछ भी छोटा या बड़ा नहीं होता है। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हर एक योगदान महत्व रखता है। यह कोविड-19 को हराने के हमारे सामूहिक संकल्प को दर्शाता है।

बता दें कि कोरोना के खिलाफ जंग में नरेंद्र मोदी सरकार को साथ देने के लिए इस मुश्किल वक्त में कई सितारों ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। अब इस लिस्ट में एक और बड़ा नाम अक्षय कुमार का जुड़ गया है। अक्षय कुमार ने ट्वीट कर कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में अपने धनराशि के जरिए सहयोग की घोषणा की है।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने कोरोनावायरस (Coronavirus) से जंग की मुहीम में 25 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी। अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा: "यह वह समय है जब हम सबके जीवन का सवाल है। और हमें कुछ करने की जरूरत है हम जो भी कर सकें।

बता दें कि अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'यह वक्त लोगों की जिंदगी से जुड़ी है और इसके लिए हम कुछ भी करने को तैयार हैं। मैं अपने सेविंग्स से 25 करोड़ रुपए की धनराशि पीएम केयर्स फंड में दान का वादा करता हूं। आइए जिंदगी बचाएं, जान है तो जहान है।'

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीट्विटरकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो