लाइव न्यूज़ :

और बिजनेसमैन ने किया ऐसा काम, 8183 करोड़ रुपये कर्मचारियों में बांटे...और बन गए सभी करोड़पति

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 26, 2020 19:48 IST

मैथ्यू ने अपनी कंपनी के प्रॉफिट में से 830 मिलियन पाउंड यानी करीब 8183 करोड़ रुपये के शेयर अपनी कंपनी के कर्मचारियों में बांट दिए। उन्होंने बाय बैक स्कीम चलाई और यह सभी कर्मचारियों के लिए थी।

Open in App
ठळक मुद्दे इस कंपनी का नाम द हट ग्रुप है। मालिक का नाम मैथ्यू मोल्डिंग हैं। स्कीम का फायदा उन कर्मचारियों को मिला, जिन्होंने कभी सोचा भी नहीं था।

लंदनः बिजनेसमैन मैथ्यू मोल्डिंग ने ऐसा काम किया की सभी तारीफ कर रहे हैं। ब्रिटिश व्यवसायी ने अपनी कंपनी के प्रॉफिट शेयर्स को कर्मचारियों के बीच बांट दिया।

कंपनी के सभी कर्मचारी करोड़पति बन गए। उन्होंने ऐसे समय में निर्णय लिया जब कंपनी का शेयर तेजी से आगे बढ़ रहा था और कंपनी को ज्यादा फायदा हो रहा था। इस कंपनी का नाम द हट ग्रुप है। इसके मालिक का नाम मैथ्यू मोल्डिंग हैं। 

मैथ्यू ने अपनी कंपनी के प्रॉफिट में से 830 मिलियन पाउंड यानी करीब 8183 करोड़ रुपये के शेयर अपनी कंपनी के कर्मचारियों में बांट दिए। उन्होंने बाय बैक स्कीम चलाई और यह सभी कर्मचारियों के लिए थी। किसी ने भी यह नहीं सोचा कि उस कंपनी के कर्मचारियों को इस योजना का लाभ कैसे मिला।

स्कीम का फायदा उन कर्मचारियों को मिला

स्कीम का फायदा उन कर्मचारियों को मिला, जिन्होंने कभी सोचा भी नहीं था। इस योजना का लाभ कंपनी के ड्राइवरों के साथ-साथ उनके निजी सहायकों को भी मिला। मैथ्यू की पर्सनल असिसटेंट कहती हैं कि इसे इतने पैसे मिले हैं कि वह 36 साल की उम्र में रिटायरमेंट ले सकती हैं।

ब्रिटेन के अखबार मिरर से बातचीत में मैथ्यू मोल्डिंग ने कहा कि मैंने कंपनी में सभी कर्मचारियों के साथ मुनाफे को साझा करने का फैसला किया। इसीलिए यह योजना शुरू की गई थी। सभी को एक बड़ी राशि मिली है। कई इस समय व्यापार के खिलाफ बोल रहे थे। लेकिन मुझे भरोसा था कि शेयर ऊपर जाएंगे। लेकिन कोई भी पूर्ण नहीं है, लेकिन वे मुनाफे और धन का एक हिस्सा चाहते हैं। 

बाजार पूंजीकरण लगभग 80,521 करोड़ रुपये बताया गया था

कंपनी का बाजार पूंजीकरण लगभग 80,521 करोड़ रुपये बताया गया था। कंपनी वर्तमान में 164 देशों में काम करती है। पहली बार, मैथ्यू को फोर्ब्स के अरबपतियों में से एक नामित किया गया है। मैथ्यू ने 2004 में जॉन गैलमोर के साथ द हट की सह-स्थापना की। उनकी कंपनी पिछले 16 वर्षों से लाभ कमा रही है। 

उन्होंने अपने शेयरहोल्डर्स को 1.1 बिलियन डॉलर्स यानी 8122 करोड़ रुपयों का बोनस दिया है। शेयर स्कीम से कंपनी के करीब 200 कर्मचारियों को सीधा लाभ हुआ है, वो करोड़पति बन चुके हैं। द हट ग्रुप एक ई-कॉमर्स बिजनेस हैं। मैथ्यू मोल्डिंग जिमिंग के शौकीन है। काफी फिट रहते हैं।

लैम्बोर्गिनी चलाते हैं। खास तौर से अपने प्रोटीन शेक्स और अपने ब्रांड्स के ब्यूटी प्रोडक्ट्स के लिए जाने जाते हैं, मैथ्यू को कई बिजनेस अवॉर्ड मिल चुके हैं। दुनियाभर के कई दिग्गज नेताओं से परिचय है, मैथ्यू अपनी शानदार पार्टियों के लिए भी जाने जाते हैं।

टॅग्स :ब्रिटेनफोर्ब्सअमेरिकाबोरिस जॉनसन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो