लाइव न्यूज़ :

कमलनाथ के इस्तीफे पर BJP नेता तजिंदर पाल बग्गा का विवादित ट्वीट वायरल, लिखा- 'उम्मीद है जल्द फांसी...'

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 20, 2020 15:03 IST

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के 22 बागी विधायकों के त्यागपत्र देने से सियासी संकट पैदा हुआ है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब उनके युवा नेता ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया ने 10 मार्च को इस्तीफा दे दिया और 11 मार्च को बीजेपी में शामिल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम कमलनाथ ने कहा- बीजेपी ने किसानों के साथ धोखा किया। हमने कोई छोटी घोषणाएं नहीं की थी। कमलनाथ ने कहा, 15 महीने में हमारे ऊपर किसी प्रकार के घोटाले या भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकते हैं।

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने इस्तीफे का ऐलान करते हुए राज्यपाल लालजी टंडन को अपना इस्तीफा पत्र सौंप दिया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर कमलनाथ ट्रेंड में आ गए हैं। कांग्रेस  कमलनाथ के इस्तीफे के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। तो वहीं बीजेपी कमलनाथ की आलोचना कर रही है। इसी क्रम में दिल्ली के बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा का एक ट्वीट वायरल हो गया है। तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने विवादित ट्वीट किया है। 

तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने लिखा है, ''.............. कमलनाथ का राजनीतिक अंत। SIT ने 35 साल पुराना मामला खोल दिया है, उम्मीद है जल्द फांसी के फंदे पर देखें।'' तजिंदर पाल सिंह बग्गा के ट्वीट पर 2.2K रिट्वीट और तकरीबन 10 हजार लाइक्स हैं।  

वहीं बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया, अहंकार को आखिर में परास्त होना ही पड़ता है !!! देर से ही सही, पर अंततः कमलनाथ को जाना ही पड़ा! सरकार बचाने की सारी जुगत धरी रह गई! लोकतंत्र में संख्या बल ही प्रमुख होता है और कमलनाथ सरकार इसमें भाजपा से पिछड़ गई थी!  गए 'कमल' अब फिर खिलेगा 'कमल!' 

देखें और किसने ट्वीट कर क्या कहा? 

कमलनाथ ने इस्तीफे के बाद देखें क्या ट्वीट किया? 

कमलनाथ ने ट्वीट किया, आज मध्यप्रदेश की उम्मीदों और विश्वास की हार हुई है , लोभी और प्रलोभी जीत गए हैं । मध्यप्रदेश के आत्मसम्मान को हराकर कोई नहीं जीत सकता। मैं पूरी इच्छाशक्ति से मध्यप्रदेश के विकास के लिए काम करता रहूँगा। 

बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिहं चौहान ने भी कमलनाथ के इस्तीफे के बाद ट्वीट कर लिखा- सत्यमेवजयते। 

जानें कमलनाथ ने अपने आखिरी विदाई भाषण में क्या-क्या कहा? 

कमलनाथ ने कहा- मैंने हमेशा सिद्धांतों व मूल्यों का पालन किया है... इसलिए मैंने निर्णय लिया है।

कमलनाथ के अपने इस्तीफे के ऐलान के पहले कहा, पिछले 15 महीने का काम गिनाकर बीजेपी को कोस रहे हैं सीएम कमलनाथ। अपने सरकार को अस्थिर करने का बीजेपी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी नहीं चाहती थी कि राज्य सरकार अच्छा काम करे।

कमलनाथ ने कहा, 15 महीने में हमारे ऊपर किसी प्रकार के घोटाले या भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकते हैं। प्रदेश की जनता ने देखा कि इतने महीने में क्या हुआ है। विकास के पथ पर ना हम रुकेंगे झुकेंगे। 

सीएम कमलनाथ ने कहा- बीजेपी ने किसानों के साथ धोखा किया। हमने कोई छोटी घोषणाएं नहीं की थी। 

टॅग्स :कमलनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी