वीडियो: चार बच्चों के लिए कांग्रेस जिम्मेदार! रविकिशन ने क्या कहा जिसकी हो रही है सोशल मीडिया पर चर्चा, जानें

By विनीत कुमार | Published: December 11, 2022 11:01 AM2022-12-11T11:01:45+5:302022-12-11T11:05:38+5:30

भाजपा सांसद रविकिशन ने इसी हफ्ते लोकसभा में जनसंख्या नियंत्रण बिल को पेश किया है। रविकिशन द्वारा बिल पेश किए जाने और उनके चार बच्चों को लेकर सोशल मीडिया पर कही जा रही बातों पर जब एक इंटरव्यू में उनसे सवाल पूछे गए तो उन्होंने जो जवाब दिया, वह चर्चा में है।

BJP MP Ravikishan on 4 childeren says if Congress brought population control bill, we would have stop | वीडियो: चार बच्चों के लिए कांग्रेस जिम्मेदार! रविकिशन ने क्या कहा जिसकी हो रही है सोशल मीडिया पर चर्चा, जानें

कांग्रेस जनसंख्या नियंत्रण बिल लाती तो हम रूक जाते: रविकिशन (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: भाजपा सांसद रविकिशन की ओर से जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण करने के प्रावधान वाला एक गैर-सरकारी विधेयक लोकसभा में पेश किए जाने के बीच अभिनेता द्वारा दिए गए एक इंटरव्यू का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें रविकिशन के चार बच्चों को लेकर हो रही बातों पर सवाल पूछे गए थे। रविकिशन ने इस सवाल पर जो जवाब दिया, वो अब चर्चा में है।

गोरखपुर से लोकसभा सदस्य ने गैर सरकारी कामकाज के तहत सदन में 'जनसंख्या नियंत्रण विधेयक, 2019' शुक्रवार को पेश किया गया था। इस संबंध में न्यूज चैनल 'आज तक' के एक कार्यक्रम में रविकिशन से सवाल पूछे गए थे। दरअसल, पूछा गया था कि लोग कहेंगे कि रविकिशन के चार बच्चे हैं और अब वे दूसरों पर पाबंदी लगा रहे हैं। इस पर रविकिशन ने कहा- 'अरे भाई ये बिल कांग्रेस पहले लाती तो हम रूक जाते।'

गौरतलब है कि इसी बुधवार को लोकसभा में एक अन्य भाजपा सदस्य ने देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की बात उठाई थी।

भाजपा के सत्यदेव पचौरी ने जनसंख्या का मुद्दा शून्यकाल में उठाते हुए कहा कि देश में खेती और आवास के लिए सीमित भूमि है, जल समेत विभिन्न संसाधन सीमित हैं और बेरोजगारी बढ़ रही है, ऐसे में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाया जाना चाहिए।

Web Title: BJP MP Ravikishan on 4 childeren says if Congress brought population control bill, we would have stop

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे