सीक्रेट सेंटा बनकर बिल गेट्स ने इस लड़की को दिया गिफ्ट, दुनियाभर में वायरल हो रही हैं ये तस्वीरें

By ज्ञानेश चौहान | Published: December 26, 2019 08:52 PM2019-12-26T20:52:22+5:302019-12-26T20:52:22+5:30

बिल गेट्स हर साल सीक्रेट सेंटा बनकर जरूरत मंद लोगों को गिफ्ट देते हैं। इससे पहले वे उस व्यक्ति से जुड़ी सारी रिसर्च भी करते हैं और यह तय करते हैं कि यह गिफ्ट किसके लिए बेहतर होगा, इसके बाद ही उसे तोहफा दिया जाता है।

Bill Gates gave this girl a gift by becoming a secret Santa, these pictures are going viral worldwide | सीक्रेट सेंटा बनकर बिल गेट्स ने इस लड़की को दिया गिफ्ट, दुनियाभर में वायरल हो रही हैं ये तस्वीरें

सीक्रेट सेंटा बनकर बिल गेट्स ने इस लड़की को दिया गिफ्ट, दुनियाभर में वायरल हो रही हैं ये तस्वीरें

Highlightsबिल गेट्स द्वारा दिए गए गिफ्ट का वजन 37 किलो था।बिल गेट्स हर साल सीक्रेट सेंटा बनकर जरूरत मंद लोगों को गिफ्ट देते हैं।

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी यानी बिल गेट्स ने इस क्रिसमस पर सीक्रेट सेंटा बनकर एक लड़की को गिफ्ट दिया है। जैसे ही इस लड़की को पता चला कि यह गिफ्ट उन्हें बिल गेट्स ने दिया है तो वो हैरान रह गईं और खुशी से झूमने लगीं।

जिस लड़की को बिल गेट्स ने सीक्रेट सेंटा बनकर गिफ्ट दिया है वह अमेरिका के कोलारेडो की रहने वाली हैं और उनका नाम है... शेल्बी। बिल गेट्स हर साल सीक्रेट सेंटा एक्टिविटी में भाग लेते हैं। इस साल उनका गिफ्ट शेल्बी को नसीब हुआ।

बिल गेट्स ने जो गिफ्ट शेल्बी को दिया था उसका वजन 37 किलो था। इस गिफ्ट के अंदर सिर्फ एक नहीं बल्कि ढे़र सारे गिफ्ट थे। इसमें कई सारी किताबों की सीरीज, एक सेंटा हैट और पजल भी था। साथ ही एक प्यारी सी चिट्ठी भी थी।

बिल गेट्स ने शेल्बी की मां के लिए चैरिटी भी की। आपको बता दें कि शेल्बी की शादी से 10 दिन पहले उनकी मां का निधन हो गया था। बिल गेट्स ने इस गिफ्ट में जो चिट्ठी भेजी थी उसमें लिखा है कि "कोई भी गिफ्ट हमारे किसी अपने के जाने की भरपाई नहीं कर सकता। मैं दुखी हूं आपकी मां के निधन को लेकर। मैंने उनकी याद में अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन में डोनेशन दिया है।"

बिल गेट्स द्वारा दिए गए इन गिफ्ट को लेकर शेल्बी का कहना है कि उनके लिए ये सारे गिफ्ट्स बहुत मायने रखते हैं। उन्होंने इसके लिए बिल गेट्स का शुक्रिया अदा किया।
 
आपको बता दें कि बिल गेट्स हर साल सीक्रेट सेंटा बनकर जरूरत मंद लोगों को गिफ्ट देते हैं। इससे पहले वे उस व्यक्ति से जुड़ी सारी रिसर्च भी करते हैं और यह तय करते हैं कि यह गिफ्ट किसके लिए बेहतर होगा, इसके बाद ही उसे तोहफा दिया जाता है। इस साल शेल्बी का नाम सामने आया और यह क्रिसमस शेल्बी के लिए खास बन गया।

Web Title: Bill Gates gave this girl a gift by becoming a secret Santa, these pictures are going viral worldwide

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे