लाइव न्यूज़ :

मुसहर समाज की बेटी रागिनी कुमारी ने किया कमाल?, बस स्टेयरिंग थामे देख रह गए सभी हैरान...

By एस पी सिन्हा | Updated: January 27, 2026 15:17 IST

दिशा में 19 महिला चालकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो एक महीने का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद राजधानी पटना में पिंक बसों की स्टीयरिंग संभालेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देबसों में पुरुष चालक तैनात हैं और महिलाएं सह-चालक की भूमिका में हैं।सभी पिंक बसों पर महिला चालक और सह-चालक ही हों। रागिनी कुमारी अपने परिवार की पहली स्नातक पास बेटी हैं।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुसहर समाज की बेटी को बस स्टेयरिंग थामे देख सभी हैरान रह गए। दरअसल, गणतंत्र दिवस की भव्य झांकी में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) की पिंक बस सामाजिक बदलाव और महिला सशक्तिकरण की जीवंत तस्वीर थी। रागिनी कुमारी ने झांकी के दौरान न सिर्फ आत्मविश्वास के साथ बस चलाई, बल्कि पिछड़े और महादलित समाज की बेटियों को यह मजबूत संदेश दिया कि प्रशिक्षण, मेहनत और हौसले से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है। बीएसआरटीसी वर्तमान में राज्य में 100 पिंक बसों का संचालन कर रहा है। फिलहाल इन बसों में पुरुष चालक तैनात हैं और महिलाएं सह-चालक की भूमिका में हैं।

हालांकि निगम की योजना है कि आने वाले समय में सभी पिंक बसों पर महिला चालक और सह-चालक ही हों। इसी दिशा में 19 महिला चालकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो एक महीने का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद राजधानी पटना में पिंक बसों की स्टीयरिंग संभालेंगी। पटना जिले के नदवा की रहने वाली रागिनी कुमारी अपने परिवार की पहली स्नातक पास बेटी हैं।

उनके पिता अजय कुमार मांझी टोला सेवक के रूप में कार्यरत हैं। रागिनी ने बताया कि उनकी मां सोनी देवी और दादी यशोदा देवी ने उन्हें इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रेरित किया। उन्होंने 18 अगस्त 2025 को आईडीटीआर, औरंगाबाद में वाहन चलाने के प्रशिक्षण के लिए नामांकन लिया।

16 सितंबर को प्रशिक्षण पूरा हुआ और 2 दिसंबर को पटना डीटीओ से उन्हें हेवी मोटर व्हीकल चलाने का लाइसेंस प्राप्त हुआ। प्रशिक्षण के दौरान रागिनी को मोटर व्हीकल एक्ट, रोड सेफ्टी और तकनीकी पहलुओं की गहन जानकारी मिली। इससे पहले उन्हें लाइट मोटर व्हीकल का लाइसेंस भी प्राप्त हो चुका था।

रागिनी संगीत और योग में भी प्रशिक्षित हैं और मानती हैं कि आत्मविश्वास ही आगे बढ़ने की सबसे बड़ी ताकत है। गणतंत्र दिवस झांकी से पहले गांधी मैदान स्थित बस डिपो में रागिनी सहित छह महिला चालकों ने एक सप्ताह से अधिक समय तक अभ्यास किया। इस दौरान उनके साथ चालक बेबी कुमारी भी मौजूद रहीं, जो पटना जिले के पुनपुन प्रखंड के देहरी गांव की निवासी हैं और पुनपुन कॉलेज की छात्रा हैं।

बेबी ने भी आईडीटीआर औरंगाबाद से प्रशिक्षण लेकर दिसंबर में हेवी मोटर व्हीकल लाइसेंस प्राप्त किया है। गांधी मैदान में पिंक बस की यह झांकी सिर्फ एक प्रदर्शन नहीं थी, बल्कि समाज की बेटियों के लिए उम्मीद, साहस और बदलाव का संदेश बनकर सामने आई।

टॅग्स :बिहारपटनाजीतन राम मांझी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…