लाइव न्यूज़ :

पैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

By एस पी सिन्हा | Updated: April 1, 2026 18:55 IST

लोगों ने नशे में धुत्त डॉक्टर का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देडॉ. विनय कुमार सिंह ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में धुत पाए गए।अस्पताल परिसर में हंगामा कर रहे थे और अभद्र व्यवहार भी कर रहे थे। आरोप है कि डॉक्टर ने काम के बदले पैसे की मांग की।

पटनाः बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब के नशे में लोग झूमते मिल जाते हैं। यही नही सरकारी अधिकारियों के द्वारा भी महफिल सजाने की खबरे प्राय: सामने आती रहती हैं। इसी क्रम में कटिहार समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में तैनात प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार सिंह ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में धुत पाए गए।

बताया जाता है कि वह न केवल नशे में थे, बल्कि अर्धनग्न अवस्था में अस्पताल परिसर में हंगामा कर रहे थे और अभद्र व्यवहार भी कर रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार ललित कुमार जब अपने कागजात पर हस्ताक्षर कराने अस्पताल पहुंचे, तो उन्होंने डॉक्टर को नशे की हालत में पाया। आरोप है कि डॉक्टर ने काम के बदले पैसे की मांग की।

इसी दौरान उन्होंने अशोभनीय हरकतें शुरू कर दीं, जिससे वहां मौजूद मरीज और कर्मचारी भी हैरान रह गए। वहां मौजूद लोगों ने नशे में धुत्त डॉक्टर का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

स्थानीय लोगों ने भी इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि अस्पताल में मरीज इलाज के लिए आते हैं, लेकिन यहां तो डॉक्टर साहब ही टल्ली नजर आए वो खुद को संभाल नहीं पा रहे हैं। डॉक्टर साहब इतने नशे में थे कि कपड़ा भी नहीं संभल रहा था। वीडियो में उनका पैंट खुला नजर रहा है, वह कई बार उठने की कोशिश करते हैं और कई बार गिरते दिखे।

इस दौरान एक कुत्ता भी वहां नजर आ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डॉ. विनय कुमार सिंह को उनके पद से हटा दिया। उनकी जगह डॉ. कृष्ण कुमार को समेली सीएचसी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

साथ ही, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। वहीं, कटिहार के एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि कानून सबके लिए समान है और शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

टॅग्स :डॉक्टरबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…