लाइव न्यूज़ :

बिहार: पटना की दो लड़कियां करना चाहती हैं आपस में शादी, परिवार में हंगामा, एफआईआर भी दर्ज

By एस पी सिन्हा | Updated: May 6, 2022 14:32 IST

पटना में दो लड़कियां आपस में शादी करना चाहती हैं. इसे लेकर परिवार विरोध जता रहा है. एक परिवार ने दूसरी लड़की पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर भी दर्ज करा दी है.

Open in App

पटना: बिहार की राजधानी पटना की दो सहेलियां अब शादी के बंधन में बंधना चाहती हैं. दोनों की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई. इसके बाद दोनों लड़कियों की आपस में मुलाकात होने लगी. हालांकि बहुत कम समय में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों सहेलियां अब आपस में शादी करना चाहती हैं. इस बीच एक लड़की के घर वालों ने दूसरी लड़की के ऊपर पटना के पाटलिपुत्रा थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करा दी है.

इस तरह दोनों के घर वाले इस रिश्ते में दीवार बन गए हैं. लड़कियां देश में बने समलैंगिकता कानून का उदाहरण दे रही हैं. मगर, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद दोनों लड़कियां महिला थाने पहुंच गई और एसएसपी आवास पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई. दोनों को समझाने-बुझाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन वे अपनी जिद पर अड़ी हुई हैं. 

एक लड़की पाटलिपुत्रा थाने के इंद्रपुरी तो वहीं दूसरी दानापुर इलाके की रहने वाली है. दोनों लड़कियों ने थाने में जाकर बताया कि वे दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करती हैं और अब शादी के बंधन में बंधना चाहती हैं. वहीं पाटलिपुत्रा के थानेदार एसके शाही के अनुसार, 4 दिन पहले दोनों लड़कियां पाटलिपुत्रा के एक मॉल में मिली और वहां से गायब हो गईं. 

इसके बाद एक लड़की के परिवार वालों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से पुलिस टीम केस की पड़ताल कर रही थी. इन्हें खोजने में लगी थी. भागने के बाद दोनों दिल्ली चली गई थीं. मगर, अचानक से दोनों पटना आ गई हैं. दोनों महिला थाना पहुंची और वहां एक-दूसरे से शादी करने की बात कह रही हैं. 

हालांकि, महिला थाना से दोनों को मदद नहीं मिली. इसके बाद गुहार लगाने के लिए एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों से मिलने की कवायद में जुट गई.

महिला थाना में बैठी तनिष्क बेहद घबराई हुई थी. वह बताती है कि मेरे चाचा विशाल वर्मा और मामा अंबर कश्यप ने केस किया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि श्रेया घोष ने मेरा अपहरण किया है. जबकि, ऐसा नहीं है. हम अपनी मर्जी से गए हैं लेकिन चाचा और मामा की तरफ से हमें लगातार धमकी दी जा रही है कि अगर हम मिल गए तो वो जान से मार देंगे. साथ ही श्रेयाश्री के परिवार वालों को भी गंदे तरीके से टॉर्चर किया जाएगा. हम दोनों लड़की हैं और हमेशा साथ रहना चाहते हैं. हम लोग शादी करना चाहते हैं. 

उनका कहना है कि समलैंगिकता को लेकर कानून भी बन चुका है. ऐसे में हमें साथ रहने से कोई रोक नहीं सकता है. हम दोनों की उम्र 18 साल से अधिक है. ऐसे में साथ रहने का हमें कानूनी अधिकार है. एक लड़की की उम्र 19 साल और दूसरी की उम्र 22 साल बताई जा रही है.

टॅग्स :बिहार समाचारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो