लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी के बाद अब नीतीश बने अर्जुन, ललन सिंह को कृष्ण बनाया, राजद की राह पर जदयू, शुरू हुआ पोस्टरवार

By एस पी सिन्हा | Updated: September 27, 2022 14:45 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अर्जुन और जदयू अध्यक्ष ललन सिंह को कृष्ण बनाकर जदयू के नेता संदेश देना चाह रहे हैं कि इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में की लड़ाई बिहार से शुरू हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू नेताओं के द्वारा पोस्टर तैयार किया गया है।प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की दावेदारी के रूप में जदयू कार्यालय में बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए थे।पोस्टर पर बिहार में सियासत भी शुरू हो गई है।

पटनाः राजद के साथ जाते ही जदयू भी उसी रंग में रंगती नजर आने लगी है। महागठबंधन में दो-दो अर्जुन व दो-दो कृष्‍ण हो गए हैं। जिस तरह से तेजप्रताप अपने को कृष्ण और तेजस्वी को अर्जुन बताते रहे हैं, उसी तर्ज पर अब जदयू ने अपना प्रचार रथ तैयार किया है।

जदयू नेताओं के द्वारा पोस्टर तैयार किया गया है, पोस्‍टर में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को अर्जुन तो पार्टी के अध्‍यक्ष ललन सिंह को कृष्‍ण बताया गया है। इसके पहले नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की दावेदारी के रूप में जदयू कार्यालय में बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए थे।

लेकिन अब नीतीश कुमार को अर्जुन और ललन सिंह को कृष्ण बनाकर जदयू के नेता संदेश देना चाह रहे हैं कि इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में की लड़ाई बिहार से शुरू हो चुकी है। इस लड़ाई में कृष्ण की भूमिका में सारथी ललन सिंह है और हाथों में गांडीव धनुष उठाएं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। इस पोस्टर पर बिहार में सियासत भी शुरू हो गई है।

भाजपा के प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने तंज कसा है कि महाभारत में अर्जुन और कृष्ण अत्याचार के खिलाफ पांडवों के साथ खड़े थे, लेकिन जदयू के अर्जुन और कृष्ण अन्याय और अत्याचार करने वालों के साथ हैं। इनकी हकीकत का पता जल्‍द ही चल जाएगा। दूसरी ओर जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने सफाई दी कि पोस्‍टर से पार्टी के कार्यकर्ताओं की भावना प्रकट होती है।

टॅग्स :नीतीश कुमारRajiv Ranjan Singhजेडीयूआरजेडीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल