लाइव न्यूज़ :

प्रेमिका को पाने के लिए मुजफ्फरपुर में 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा प्रेमी?, घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा

By एस पी सिन्हा | Updated: April 1, 2026 16:37 IST

मुजफ्फरपुर जिले के पारू धरफरी स्थित वार्ड नंबर 9 के रहने वाले अनीश कुमार ने प्रेमिका को बुलाने की जिद पर अड़ गया। इस दौरान घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा।

Open in App
ठळक मुद्देघंटों हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।बुधवार की सुबह करीब 8 बजे वह जंक्शन के पास लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।करीब 11 बजे 112 नंबर पर कॉल कर खुद ही मोबाइल टावर पर चढ़ने की जानकारी दी।

पटनाः फिल्म शोले में वीरू के द्वारा अपनी 'बसंती' (प्रेमिका) को पाने का अपनाया गया तरीका, आज बिहार में आम बात हो गई है। कभी बसंती वीरू के लिए मोबाईल टावर पर चढ जा रही है तो कभी वीरू बसंती के लिए बिजली और मोबाइल के टावर पर चढ़कर फरियाद करने लगा है। इसी क्रम में बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के जंक्शन के नजदीक रेलवे कॉलोनी परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब प्रेमिका को मौके पर बुलाने के लिए एक प्रेमी करीब 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इस दौरान घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

युवक को इतने ऊंचे मोबाइल टावर पर देख लोग भी हैरान रह गये और उसे उतारने के लिए आवाज लगाने लगे लेकिन युवक के कान तक जूं नहीं रेंगी। दरअसल, मुजफ्फरपुर जिले के पारू धरफरी स्थित वार्ड नंबर 9 के रहने वाले अनीश कुमार ने प्रेमिका को बुलाने की जिद पर अड़ गया। इस दौरान घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा।

बताया जाता है कि अनीश एक महीने पहले ही पुणे से घर लौटा था, जहां वह टाइल्स की दुकान में मजदूरी का काम करता था। मंगलवार की देर शाम जब वह फिर से पुणे जाने के लिए घर से निकला, लेकिन बुधवार की सुबह करीब 8 बजे वह जंक्शन के पास लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

मोबाइल टावर पर चढ़ने के बाद उसने अपने परिजनों को फोन कर साफ तौर पर कह दिया कि जब तक उसकी प्रेमिका को मौके पर नहीं बुलाया जाएगा, वह नीचे नहीं उतरेगा। उसने यह भी धमकी दी कि अगर उसकी बात नहीं मानी गई तो वह टावर से कूदकर अपनी जान दे देगा। इस बीच उसने सुबह करीब 11 बजे 112 नंबर पर कॉल कर खुद ही मोबाइल टावर पर चढ़ने की जानकारी दी।

पहले तो पुलिस को उसकी बातों पर विश्वास नहीं हुआ। लेकिन सूचना के आधार पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तब युवक को मोबाइल टावर पर चढ़ा देख हैरान रह गई। युवक की बस एक ही रट थी कि मेरी गर्लफ्रेंड को यहां बुलाओ, वरना मैं नीचे नहीं उतरूंगा। ऐसे में प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि युवक कहीं आवेश में आकर कोई गलत कदम न उठा ले।

नीचे फायर ब्रिगेड की टीम को भी अलर्ट मोड पर रखा गया और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। हर कोई बस यही दुआ कर रहा था कि यह ‘इश्क का भूत’ किसी अनहोनी में न बदल जाए। पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर किसी तरह उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश की। हालांकि मां-बाप और काजी मोहम्मदपुर थाने के थानाध्यक्ष नवलेश आजाद के समझाने बुझाने के बाद सनकी आशिक टावर से नीचे उतरा। उसके नीचे उतरने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।

टॅग्स :Bihar PoliceबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…