Bihar News: प्यार पर कब तक पहरा, पति का घर छोड़ के..., बच्चों की नानी बनी मां, दामाद बना पति, 55 साल के दिलेश्वर दर्वे ने पत्नी की शादी करवा कर गांव से खुशी-खुशी विदा किया
By एस पी सिन्हा | Updated: May 10, 2024 18:55 IST2024-05-10T18:53:36+5:302024-05-10T18:55:10+5:30
Bihar News: बांका के छत्रपाल पंचायत के हीर मोती गांव के रहने वाले 55 साल के दिलेश्वर दर्वे की पत्नी गीता देवी ने अपने दामाद से ही शादी कर ली। खुद ससुर ने ही अपने दामाद से अपनी पत्नी की शादी करवा कर दोनों को गांव से खुशी-खुशी विदा कर दिया।

सांकेतिक फोटो
Bihar News: बिहार के बांका जिले से बडा ही अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां कल तक बच्चों की नानी रही महिला अब उन बच्चों की सौतेली मां बन गई है। वहीं, करीब तीस साल तक सास का पैर छूकर आशीर्वाद लेने वाला दामाद अब उसका पति बन गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बांका के छत्रपाल पंचायत के हीर मोती गांव के रहने वाले 55 साल के दिलेश्वर दर्वे की पत्नी गीता देवी ने अपने दामाद से ही शादी कर ली। खुद ससुर ने ही अपने दामाद से अपनी पत्नी की शादी करवा कर दोनों को गांव से खुशी-खुशी विदा कर दिया।
दामाद बांका जिले के कटोरिया थाना के अंतर्गत एक गांव का रहने वाला है। दरअसल, सिकंदर यादव की शादी तीस साल पहले दिलेश्वर की बेटी से हुई थी। लेकिन बीते दिनों उसकी पत्नी का देहांत हो गया। पत्नी की मौत के बाद भी सिकंदर अपने ससुराल आता था। इसी दौरान उसका दिल अपनी सास पर आ गया। इसकी भनक सिकंदर के ससुर दिलेश्वर दर्वे को लग गई।
एक दिन दिलेश्वर दर्वे ने दोनों को रंगे हाथों दोनों का आपत्तिजनक स्थिति में पकड लिया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी की शादी दामाद से करवा दी। खुद पति ने ही इस अपनी पत्नी का कन्यादान के रस्म को पूरा किया। इस अनोखी शादी को पहले गांव वालों के सामने किया गया। उसके बाद दोनों ने बांका न्यायालय में भी कोर्ट मैरिज कर ली। यह शादी यहां चर्चा का विषय बना हुआ है।